फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Britain, China, Brazil, Dubai, France, US, Italy, Afghanistan

Corona World LIVE: नेपाल में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 426 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8274 हुई

Fri, 19 Jun 2020 11:34 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Jun 2020 11:34 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से 85 लाख  78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या चार लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है जबकि 45 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्याद प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Britain, China, Brazil, Dubai, France, US, Italy, Afghanistan
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-
विज्ञापन


नेपाल में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 426 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8274 हुई
  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 426 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8274 हो गई है। 

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में आई कमी
  • अमेरिका के राज्यों में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बहाल किए जाने के बावजूद कोरोनो वायरस से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में हालिया हफ्तों में गिरावट आई है, लेकिन वैज्ञानिकों को इस बात डर है कि यह स्थिति पलट सकती है।
  • वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘रिजॉल्व टू सेव लाइव्स’ के डॉ. सायरस शैहपर ने कहा कि 'अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि मरने वालों की संख्या कम हो रही है और सब कुछ ठीक है।’
  • विज्ञापन
  • जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकंड़ों के ‘एपी’ द्वारा किए आकलन के अनुसार देशभर में कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौत की संख्या गिरकर करीब 680 रह गई है जो कि दो सप्ताह पहले 960 थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऐसा माना जा रहा है कि संक्रमण को रोकने और लोगों को बचाने के लिए अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में प्रभावी उपचार और बेहतर प्रयासों सहित कई कारणों से यह गिरावट आई है।
  • सिएटल स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय में ‘हेल्थ मेट्रिक्स’ विज्ञान के प्रोफेसर अली मोकदाद ने कहा कि फ्लोरिडा, जॉर्जिया, टेक्सास और एरिजोना में लॉकडाउन प्रतिबंधों को जल्द ही खत्म कर दिया गया, जिससे जून की शुरुआत से वहां मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

चीन में 37 नए मामले सामने आए
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 25 मामले देश की राजधानी बीजिंग से हैं।
  • राजधानी में अभी 183 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है और सरकार ने यहां कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए हैं।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयेाग (एनएचसी) ने बताया कि देश में गुरुवार को सामने आए 37 नए मामलों में से 28 घरेलू स्तर पर फैले मामले हैं। इसके अलावा विदेश से आए चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पांच लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए।
  • उसने बताया कि घरेलू स्तर पर फैले मामलों में 25 मामले बीजिंग, दो हेबेई प्रांत और एक मामला लियाओनिंग प्रांत में सामने आया है।

कैलिफोर्निया में एक दिन में 4084 मामले
  • कैलिफोर्निया में एक दिन में 4,084 मामले सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे अधिक संख्या है।
  • यहां के गवर्नर गेविन न्यूसम ने यहां मास्क पहनने को लेकर आदेश जारी किया है।
न्यूजीलैंड में कोरोना का एक और नया मामला
  • न्यूजीलैंड में बृहस्पतिवार को कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। खुद को वायरस मुक्त घोषित करने वाले दुनिया के पहले देशों में शुमार न्यूजीलैंड में एक बार फिर महामारी अपने पैर पसार रही है।
  • नए मामलों में 60 वर्षीय शख्स को संक्रमित पाया गया है। जिसने 11 जून को दोहा और मेलबर्न के रास्ते पाकिस्तान के लाहौर से उड़ान भरी थी।

यहां पढ़ें 18 जून (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed