फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus world is preparing to fight against flu disease pandemic, fuel fears of recession 

कोरोनावायरस से लड़ाई की दुनिया कर रही तैयारी, वैश्विक मंदी आने की संभावना

Fri, 28 Feb 2020 01:26 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 28 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus world is preparing to fight against flu disease pandemic, fuel fears of recession 
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर अब पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। इसी वजह से कई देशों ने चिकित्सा उपकरणों का भंडारण करना शुरू कर दिया है। वहीं निवेशकों को वैश्विक मंदी के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले छह दिनों से लगातार शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले ऐसा 2008 में हुआ था, जब वैश्विक मंदी आई थी। उस समय भी वारयस ने अतंरराष्ट्रीय यात्राओं और सप्लाई चेन को प्रभावित किया था।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। दोपहर 12:07 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,214.27 अंक यानी 3.06 की गिरावट के बाद 38,531.39 के स्तर पर था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 364 अंक यानी 3.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,269.30 के स्तर पर था। घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए।
विज्ञापन


मित्सुबिशी यूएफजे मॉर्गन स्टेनली सिक्योरिटीज के मुख्य निवेश रणनीतिकार नोरिहिरो फुजितो ने कहा, 'कोरोनावायरस अब एक महामारी की तरह लग रहा है। बाजार तब तक बड़े जोखिमों का सामना कर सकता है जब तक की उसे आखिरी उम्मीद नहीं दिखाई देती। लेकिन इस समय कोई नहीं बता सकता है कि यह कितना लंबा चलेगा और यह कितना गंभीर हो सकता है।' चीन जहां से पिछले साल इस वायरस की शुरुआत हुई थी वहां शुक्रवार को 327 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा उकरणों का हो रहा भंडारण

चिकित्सा आपूर्ति का संग्रहण करने के अलावा, सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया है और बड़े आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। जिसमें स्पोर्ट्स कार्यक्रम भी शामिल हैं। जिससे की कोविड-19 नामक बीमारी को फैलने से रोका जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन सुरक्षात्मक सामान के अमेरिकी उत्पादन का तेजी से विस्तार करने के लिए विशेष शक्तियों को लागू करने पर विचार कर रहा है। वहीं यूरोप और फ्रांस में सामने आए मामले दोगुने हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed