{"_id":"5e83c35e8ebc3e6f9507bc4a","slug":"coronavirus-who-warns-asia-and-pacific-regions-said-fight-against-corona-virus-is-prolonged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: WHO की एशिया और प्रशांत क्षेत्रों को चेतावनी, कहा- वायरस से लंबी है लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: WHO की एशिया और प्रशांत क्षेत्रों को चेतावनी, कहा- वायरस से लंबी है लड़ाई
Wed, 01 Apr 2020 03:55 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रकोप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 को लेकर पूरा ध्यान जहां पश्चिमी यूरोप और उत्तर अमेरिका के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की ओर चला गया है वहीं एशिया और प्रशांत क्षेत्र में यह महामारी अभी समाप्त होने से बहुत दूर है।
विज्ञापन
एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी स्तर पर सरकारों से वायरस से लड़ने के प्रयासों में लगे रहने का अनुरोध करते हुए डब्ल्यूएचओ के पश्चिम प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ ताकेशी कासाई ने कहा, ‘यह लड़ाई बहुत लंबी चलने वाली है और हम अपनी चौकसी में ढिलाई नहीं ला सकते। प्रत्येक नागरिक को उनके स्थानीय हालात के हिसाब से निपटना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ को लगता है कि इससे निपटने के लिए सभी के लिए एक समान तरीका नहीं है लेकिन कुछ समान उपाय जरूर हैं। ताकेशी ने कहा, ‘इनमें लोगों का पता लगाना, उन्हें अलग करना और जल्द से जांच कराना, पता लगने के बाद अन्य संपर्कों को जल्द अलग करना तथा संक्रमण की रफ्तार कम करने और उसे रोकने के लिए लोगों के बीच दूरी सुनिश्चित करने के लिए अनेक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना शामिल है।’
उन्होंने इस बात के लिए भी आगाह किया कि देशों को बड़े स्तर पर सामुदायिक संक्रमण के लिए तैयार रहना होगा। ताकेशी ने कहा, ‘हमें यह बात साफ तौर पर समझनी होगी कि इन उपायों के साथ भी खतरा तब तक नहीं टलेगा जब तक यह महामारी रहती है।’