फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus vaccine, Russia said Wednesday that it plans to begin production of two coronavirus vaccines in September and October

कोरोना की दो और वैक्सीन बनाएगा रूस, सितंबर और अक्तूबर में उत्पादन शुरू करने की है योजना

Thu, 30 Jul 2020 01:23 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine, Russia said Wednesday that it plans to begin production of two coronavirus vaccines in September and October
Covid-19 vaccine

कोरोना की पहली वैक्सीन को 10 अगस्त तक बाजार में लाने का दावा करने वाला देश रूस ने बुधवार को कहा कि वह सितंबर और अक्तूबर में दो और कोरोना वैक्सीन के उत्पादन पर काम शुरू करने की योजना बना रहा है। रूस ने कहा कि वह पश्चिमी देशों से पहले फार्मूला विकसित करने के लिए काफी रिसर्च कर रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने कोरोना की दो और वैक्सीन बनाने के लिए समझौता किया। मास्को और साइबेरिया के द्वारा संयुक्त रूप से यह वैक्सीन विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


पहली वैक्सीन का उत्पादन सितंबर में शुरू करने की योजना है और इसे मास्को स्थित गामालेया संस्थान और रक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षण किया जाएगा। वहीं दूसरी वैक्सीन का उत्पादन अक्तूबर में साइबेरिया स्थित वेकेटर स्टेट प्रयोगशाला द्वारा विकसित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस संक्रमितों के मामले में पूरी दुनिया में चौथे स्थान पर है, लेकिन अपनी रिसर्च के बदौलत यह वैक्सीन उत्पादन करने वाला पहला देश बनने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों का मानना है कि रूस इतनी जल्दबाजी में वैक्सीन लाने की सोच तो जरूर रहा है लेकिन इसमें कई खामियां भी हो सकती हैं।


 बता दें कि इससे पहले रूसी अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने सीएनएन चैनल को बताया कि वे वैक्सीन की मंजूरी के लिए 10 अगस्त या उससे पहले की तारीख पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed