फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : US President Donald Trump told people to wear masks, but refused to wear himself, lockdown

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों से कहा- मास्क पहनें, पर खुद पहनने से किया इनकार

Sun, 05 Apr 2020 05:21 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 05 Apr 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : US President Donald Trump told people to wear masks, but refused to wear himself, lockdown
Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देशवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बाहर निकलते समय अपने चेहरे को स्कार्फ या घर पर बने कपड़े के मास्क से ढकने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को हाथों को स्वच्छ रखने के तरीके भी अपनाने को कहा। हालांकि ट्रंप ने खुद मास्क पहनने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इसे नहीं पहनना चाहता। यह केवल एक सलाह है।

विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने आम आदमी के लिए मेडिकल ग्रेड या सर्जिकल ग्रेड मास्क पहनने की सिफारिश नहीं की है। इन मास्क की आवश्यकत उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए है, जो अमेरिकी नागरिकों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकीय सुरक्षा सामग्री सीधे संक्रमित लोगों के संपर्क में आ रहे अगली पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आरक्षित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, सीडीसी ने आम अमेरिकी को कपड़े के सामान्य मास्क पहनने की सलाह दी है, जो ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या घर पर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलीपींस : मास्क न पहनने पर पुलिस ने मारी गोली

कारोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन को लेकर सख्ती बरतते हुए फिलीपींस पुलिस ने शनिवार को 63 साल के व्यक्ति को गोली मार दी। आरोप है कि मास्क नहीं पहने था और पहनाने की कोशिश करने पर धारदार हथियार से हमला करने बढ़ रहा था। कोरोना महामारी के बीच पुलिस द्वारा नागरिक की जान लेने का दुनिया में यह पहला मामला माना जा रहा है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार नसिपिट क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को मास्क पहनने को कहा था। इस पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। वह हाथ में दरांती लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की ओर बढ़ रहा था। दरअसल, फिलीपींस में सरकार ने बृहस्पतिवार को सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया था।

जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें कपड़े से मुंह ढकने को कहा गया है। यहां 16 मार्च से एक महीने का लॉकडाउन है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतैते ने हाल ही में लॉकडाउन तोड़ने वालों को गोली मारने का आदेश दिया था। देश में तीन हजार मरीज मिले हैं और 144 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed