फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus updates: China has made eating wild animals illegal after virus outbreak

कोरोनावायरस : दुनियाभर में संक्रमण फैलने के बाद चीन ने सांप-चमगादड़ खाने पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 06 Mar 2020 05:32 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: China has made eating wild animals illegal after virus outbreak
कोरोना वायरस - फोटो : pixabay

कोरोनावायरस ने करीब 80 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के वुहान प्रांत से फैले इस वायरस से 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई विशेषज्ञों का दावा है कि चीनी लोगों के सांप, चमगादड़ और पेंगौलिन जैसे वन्य जीवों को खाने की वजह से यह वायरस फैला है। 

विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है कि कोरोनावायरस वन्य जीवों से इंसानों में पहुंचा है। मगर इस बीच चीन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वन्य जीवों के मांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने स्वीकार किया है कि किसी अन्य वायरस को फैलने से रोकने के लिए वन्यजीव इंडस्ट्री पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। वर्ष 2017 के एक अनुमान के मुताबिक यह बाजार 73 अरब डॉलर से भी ज्यादा का है और दस लाख से ज्यादा लोग इसमें कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


चीन ने ऐसे वन्यजीवों को जो सामाजिक, वैज्ञानिक और परिस्थितियों के मुताबिक महत्वपूर्ण हैं, उनके पालन, मांस बिक्री और खाने पर रोक लगा दी है। अगले साल इसे लेकर सख्त कानून आने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के लिए यह कदम उठाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि दवाओं, कपड़ों आदि के लिए भी वन्य जीव अहम हैं। यहां तक वे इन्हें पालते भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी वन्य जीवों से फैला है वायरस 
'सीएएन' की खबर के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने वन्यजीवों के मांस पर प्रतिबंध लगाया है। 2003 में नेवले जैसे दिखने वाले एक जीव सिवेट्स के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय पाया गया था कि इस जीव की वजह से इंसानों में सार्स वायरस फैलता है। ग्वांगझू में सार्स वायरस के फैलने के बाद सांपों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अभी भी चीन के कई प्रांतों में इन्हें खाया जाता है। 

वन्य जीवों के बाजार के रूप में मशहूर है वुहान 

Coronavirus updates: China has made eating wild animals illegal after virus outbreak
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
चीनी प्रांत वुहान देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने वन्य जीवों के बाजार के लिए मशहूर है। इस बाजार में आपको सांप, जंगली कुत्ते, साही और हिरण समेत कई जीवों का मांस बिकता है। इस बाजार में पिंजरों में बद अन्य जीवों को भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed