फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: thousands of children may die this year due to global economic recession says United Nations

कोरोना: संयुक्त राष्ट्र ने कहा, वैश्विक आर्थिक मंदी से इस साल हो सकती है हजारों बच्चों की मौत

Fri, 17 Apr 2020 03:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: thousands of children may die this year due to global economic recession says United Nations
सांकेतिक तस्वीर

संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों पर कोरोना वायरस के प्रभाव के आकलन में कहा है कि इस महामारी से उत्पन्न होने वाली वैश्विक मंदी के कारण इस साल हजारों बच्चों की मौत हो सकती है। इसमें कहा गया है कि इससे शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों को झटका लग सकता है।

विज्ञापन


आकलन में कहा गया है कि अनुमानित 4.2 से 4.6 करोड़ बच्चे इस साल संकट के परिणामस्वरूप अत्यधिक गरीबी की चपेट में आ सकते हैं। 2019 में पहले से ही 38.6 करोड़ बच्चे अत्यधिक गरीबी के शिकार थे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा गुरुवार को जारी पॉलिसी ब्रीफ: द इम्पेक्ट आफ कोविड-19 ऑन चिल्ड्रन’ में कहा गया है, ‘बच्चे इस महामारी का सामना नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कोरोना वायरस का खतरा है। हालांकि शुक्र है कि वे कोरोना वायरस के प्रत्यक्ष स्वास्थ्य प्रभावों से बचे हुए हैं।’ 
विज्ञापन


हजारों बच्चों की मृत्यु का कारण बन सकती है आर्थिक मंदी
बाल अस्तित्व और स्वास्थ्य के लिए खतरों पर इसमें कहा गया है, ‘वैश्विक आर्थिक मंदी के परिणामस्वरूप परिवारों के सामने आई आर्थिक कठिनाई 2020 में अतिरिक्त हजारों बच्चों की मृत्यु का कारण बन सकती है, जो एक ही वर्ष के भीतर शिशु मृत्यु दर को कम करने में पिछले दो से तीन वर्षों के प्रयासों को प्रभावित कर सकती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


188 देशों में शिक्षा संकट बढ़ा
महामारी के कारण 188 देशों में शिक्षा के संकट को भी बढ़ा दिया है और पूरे देश में स्कूलों को बंद करना पड़ा है जिससे 1.5 अरब से अधिक बच्चे और युवा प्रभावित हुए हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है और इससे अब तक 1,44,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 


अमेरिका सबसे प्रभावित देश
अमेरिका कोविड-19 से सबसे प्रभावित देश है जहां 6,70,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 33,000 लोगों की मौत हुई है। इसमें कहा गया है कि 143 देशों के 36.85 करोड़ बच्चों में कुपोषण बढ़ने की आशंका है। ऐसे बच्चे सामान्य रूप से दैनिक पोषण के एक विश्वसनीय स्रोत के लिए स्कूल के मध्यान्ह भोजन पर निर्भर होते हैं, अब उन्हें अन्य स्रोतों को देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed