{"_id":"5e9168598ebc3e6fd73c8e44","slug":"coronavirus-six-percent-deaths-rate-in-the-world-this-figure-is-three-percent-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः दुनिया में छह प्रतिशत की दर से हो रही हैं मौतें, भारत में यह आंकड़ा तीन फीसदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनाः दुनिया में छह प्रतिशत की दर से हो रही हैं मौतें, भारत में यह आंकड़ा तीन फीसदी
Sat, 11 Apr 2020 04:52 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
इटली और अमेरिका में सबसे अधिक लोगों की जान इस महामारी से गई है।
- फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में हो रही मौतों का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख पार कर गया। इटली और अमेरिका में सबसे अधिक लोगों की जान इस महामारी से गई है। इटली में सबसे अधिक 18,849 और अमेरिका में 17,927 लोग वायरस संक्रमण से अभीतक दम तोड़ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में चीन के शहर वुहान से निकला यह जानलेवा वायरस पांच महीने में ही पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है।
विज्ञापन
पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, एक लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया में कोरोना से 6 प्रतिशत की दर से लोगों की मृत्यु हो रही है, वहीं भारत में इसकी रफ्तार कम है।
विज्ञापन
भारत में अभी यह दर 3.3 प्रतिशत बनी हुई है। अमेरिका में मौतों की दर 3.6 फीसदी है। यूरोपीय देश इटली में यह दर 12.7 ब्रिटेन में 12 और स्पेन में 9.7 प्रतिशत है। इससे पहले 2009-10 के दौरान स्वाइन फ्लू से दुनिया भर में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
आंकड़े छिपा रहा है अमेरिका
आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में अभी तक 17,927 मौतें दर्ज हुई हैं, लेकिन वहां कि एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार घरों में मरने वाले लोगों का आंकड़ा कोरोना से मरने वालों में शामिल नहीं कर रही है। न्यूयॉर्क में ही एक हफ्ते में 1125 लोगों की मौत घरों में हुई है। सभी में कोरोना वायरस के लक्षण थे, लेकिन इन्हें बिना किसी जांच के ही दफना दिया गया।