फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus recover patients in china are again infected from covid 19 second round will come in america

चीन में ठीक हुए लोगों को दोबारा हुआ कोराना, अमेरिका को भारी पड़ेगी सर्दियां

Thu, 23 Apr 2020 12:50 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 23 Apr 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
coronavirus recover patients in china are again infected from covid 19 second round will come in america
चीन में ठीक हो चुके मरीजों में लौट रहा है वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन ने कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद वुहान से लॉकडाउन हटा दिया लेकिन अब यहां वायरस की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऐसा लॉकडाउन हटाने के दो हफ्ते बाद हो रहा है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों में दोबारा कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों की रिपोर्ट बेशक पॉजिटिव आ रही हैं मगर उनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वहीं अमेरिका के लिए सर्दियां काफी मुश्किल होने वाली हैं। एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि साल के अंत में अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी।

विज्ञापन


चीन में कोरोना के दूसरे दौर ने दी दस्तक
पिछले साल नवंबर में कोरोना वायरस ने चीन के वुहान में दस्तक दी थी। यहां संक्रमित ज्यादातर लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन उनके दोबारा संक्रमण की चपेट में आने के मामले बढ़ने से यहां हड़कंप मच गया है। इन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है मगर इसके लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसने देश के सामने वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि जिन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट एक समय पर निगेटिव आई थी वे 70 दिन बाद दोबारा पॉजिटिव मिले हैं। बहुत से लोगों में 50-60 दिनों बाद वायरस के संक्रमण दिखाई दे रहे हैं। जिस समय दुनिया के बहुत से देश लॉकडाउन खत्म करने पर विचार कर रहे हैं ऐसे समय पर वायरस की पुनरावृत्ति ने अतंरराष्ट्रीय समुदाय को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में दुनियाभर में 14 दिनों की आइसोलेशन अवधि की सलाह दी जाती है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक नए संक्रमित मरीजों द्वारा अन्य को संक्रमित करने का मामला सामने नहीं आया है। चीन ने दोबारा वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या नहीं बताई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐसे एक दर्जन मामले हैं।

अमेरिका में साल के अंत में आएगा कोरोना का दूसरा दौर
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने इस खतरे के प्रति आगाह किया है। कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 45,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, 'साल के अंत में अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी। वर्तमान की बात करें तो अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था।


उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तब आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था। लेकिन ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा। हमें एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी का सामना करना होगा। एक साथ दो-दो प्रकोप के आने से स्वास्थ्य प्रणाली पर अकल्पनीय दबाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed