फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus pfizer is making such vaccine for India which can be stored in normal refrigeration

भारत के लिए खुशखबरी, फाइजर बना रही साधारण फ्रीज में रखने वाला वैक्सीन

Thu, 10 Dec 2020 11:01 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus pfizer is making such vaccine for India which can be stored in normal refrigeration
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

भारत के लिए खुशखबर है कि अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर अपने कोरोना टीके का साधारण फ्रीज में  रखने योग्य नया वर्जन बना रही है। 

विज्ञापन

फाइजर ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पूरा करके टीकाकरण शुरू कर चुकी है। वह अब भारत में संभावनाओं को तलाश रही है। भारत में आपात मंजूरी के लिए वह नियामक संस्था को आवेदन दे चुकी है। 
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी को अपने टीके को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 70 डिग्री तापमान की आवश्यकता पड़ती है, जबकि भारत में इतने कम तापमान वाली कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी वैक्सीन का एक नया वर्जन तैयार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



माइनस 70 डिग्री पर रखना जरूरी नहीं होगा
फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने कहा, 'हम एक नए फॉर्मूलेशन पर काम कर रहे हैं। जिसे माइनस 70 डिग्री पर स्टोर करने की जरूरत नहीं होगी। इसे सामान्य रेफ्रिजरेशन में रखा जा सकता है।' इसी बीच कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने भी फाइजर के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

सीरम-भारत बायोटेक से मांगा गया और डाटा
फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की उनके टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने की अर्जी पर सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को चर्चा की। फाइजर ने प्रेजेंटेशन के लिए और समय मांगा है। वहीं सीरम और भारत बायोटेक से कुछ और डाटा देने को कहा गया है। समिति ने सीरम से कहा है कि वह दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल का अपडेट डाटा पेश करे। स्वदेशी कोवैक्सीन बना रही भारत बायोटेक से भी दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed