कोरोनावायरस : चीन में मरीजों के साथ हो रहा पशुओं से भी बदतर बर्ताव, देखें वीडियो
कोरोनावायरस की चपेट में आए चीन के लिए अपने देश में स्थिति संभालना मुश्किल होता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों की संख्या 64 हजार पार हो गई है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर मरीजों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार भी किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी सरकार ने वुहान प्रशासन को आदेश दिया है कि कोरोनावायरस के मरीजों और संदिग्धों को अपने सभी करीबियों के साथ आइसोलेशन कैंप में आने के लिए कहा गया है। अगर अपनी मर्जी से आए तो ठीक, नहीं आए तो जबरन लाया जाएगा।
कहीं किसी को सड़क पर घसीटा जा रहा है, तो कहीं किसी को जबरन घसीटकर अस्पताल में डाला जा रहा है। मास्क न पहनने या बुखार के शक में पुलिस किसी को भी पकड़कर ले जा रही है। यहां तक कि लोग भी एक-दूसरे के दुश्मन हो गए हैं। चीन में कोरोनावायरस को लेकर तो डर का माहौल है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद होने वाले बर्ताव को लेकर खौफ है।
प्रेमी-प्रेमिका को बक्से में बंद किया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला और पुरुष को जबरन पकड़कर मेटल बॉक्स में डाल दिया गया। यह वीडियो पूर्वी चीन के शुजोउ प्रांत का है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला-पुरुष दो हफ्ते पहले ही वुहान आए थे और आइसोलेशन कैंप में जाने के लिए तैयार थे।
मगर अधिकारियों के आने के बाद वे थोड़े भावुक हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक लूनार नववर्ष की छुट्टियों की वजह से उन्हें वाहन नहीं मिल रहे थे, जिस वजह से दंपती को बारिश से बचाने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई। जानकारी के मुताबिक महिला को उसके ब्वायफ्रेंड के घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा एक ही परिवार के चार लोगों को अधिकारी जबरदस्ती उनके घर से उठाकर कैंपों में ले जाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये आइसोलेशन कैंप में आने को तैयार नहीं थे। एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला चीनी सैनिकों से भिड़ती दिख रही है। जैसे ही सैनिक उसे ले जाने के लिए करीब आते हैं, वो उस पर डंडे से वार करने की कोशिश करती है।
महिला को सड़क पर गिराकर मास्क पहनाया
ग्रामीणों ने दंपती को पीटा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वापस गांव लौटी दंपती को ग्रामीणों खूब पीटा। एक अन्य वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को हथकड़ी बांधकर ले जाया जा रहा है।
#China epidemic area: A couple returned to the village and were chased by villagers 😱
— ISCResearch (@ISCResearch) February 13, 2020
💥 The #coronavirus is spreading violent in the communist regimepic.twitter.com/VLtPhos7Hb
#COVID_19: Everything seems abnormal at the presence of #coronavirus.
— Munaf Noushi (@MunafNoushi) February 13, 2020
But it could be very normal in a normal day without #VirusCorona.#ChinaWuHan#CoronavirusOutbreak#CoronaOutbreak#coronaviruswuhan #武汉封城 #武汉肺炎 #武漢疫情#武汉疫情#كورونا
pic.twitter.com/NSUzsh7lgg