कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन में तीन हफ्ते का लॉकडाउन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तीन हफ्ते लॉकडाउन की घोषणा की है। लोगों की आवाजाही पर कम से कम तीन हफ्ते के लिए सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं।
वायरस के चलते देश में मृतकों की संख्या 335 पर पहुंच गई है। सोमवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित देश के नाम संबोधन में जॉनसन ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री अपने लोगों पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहता, लेकिन हालात इस तरह के हैं कि उन्हें लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने और दो से अधिक लोगों के जुटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ा है।
लोगों को अपने घर से केवल बहुत जरूरी सामानों के लिए बाहर निकलने का संदेश देते हुए जॉनसन ने कहा कि आज शाम से मैं ब्रिटेन के लोगों को बहुत साधारण निर्देश दे रहा हूं - आप घर पर ही रहें।प्रतिबंद के दौरान लोगों को केवल जरूरी सामान खरीदने, मेडिकल सेवा, किसी जरूरतमंद व्यक्ति की देखभाल या मदद के लिए या फिर काम के सिलसिले में आने-जाने की इजाजत होगी, लेकिन यह सिर्फ उनपर लागू होगा जिनका काम घर से नहीं हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको दोस्तों से मुलाकात नहीं करनी है, अगर आपके दोस्त आपको मिलने के लिए बुलाते हैं तो आपको ना कहना होग। जो परिवार के सदस्य आपके घर में नहीं रहते हैं उनसे आपको मुलाकात नहीं करनी है। जॉनसन ने चेताया कि जो भी इन सख्त नियमों का उल्लंघन करेगा उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना होग।
बोरिस जॉनसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपने नाम के साथ #StayHomeSaveLives जोड़ा है।
Please join me for an important update on #coronavirus #StayHomeSaveLives pic.twitter.com/QSlIOIaYsF
— Boris Johnson #StayHomeSaveLives (@BorisJohnson) March 23, 2020
अगर बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं तो विदेश मंत्री संभालेंगे सरकार
डाउनिंग स्ट्रीट ने सोमवार को बताया कि प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन अगर वह कोरोनोवायरस महामारी में बीमार पड़ गए तो विदेश मंत्री डोमिनिक राब यूके सरकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह घोषणा देश भर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के संदर्भ में की गई है।