फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic Parliamentary elections postponed for two months in Sri Lanka

कोरोना वायरस: श्रीलंका में संक्रमण को देखते हुए संसदीय चुनाव दो माह के लिए स्थगित

Tue, 21 Apr 2020 12:16 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic Parliamentary elections postponed for two months in Sri Lanka

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण संसदीय चुनाव दो माह के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। देश में चुनाव अब 20 जून को होंगे। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने निर्धारित समय से छह माह पूर्व दो मार्च को संसद भंग कर दी थी और 25 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव कराने की बात कही थी।

विज्ञापन


सोमवार को एक सरकारी आदेश जारी हुआ जिसमें चुनाव 20 जून को कराने की घोषणा की गई है। इस आदेश पर राष्ट्रीय चुनाव आयोग के तीन सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। चुनाव स्थगित करने का फैसला स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति राजपक्षे को पत्र लिख कर कहा कि वह चुनाव स्थगित होने के कारण पैदा होने वाले संभावित संवैधानिक गतिरोध पर उच्चतम न्यायालय का रुख जाने। इसमें कहा गया है कि चुनाव स्थगित होने का मतलब यह है कि संसद दो जून को शुरू नहीं होगी। पिछली संसद दो मार्च को भंग होने के बाद दो जून को तीन माह पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में देश के संविधान के अनुसार संसद को तीन माह से ज्यादा भंग नहीं रखा जा सकता, इस अवधि के बाद नई संसद का काम करना जरूरी है।
राजपक्षे ने कहा है कि चुनाव की तारीख निर्धारित करना चुनाव आयोग का काम है और इसमें उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि देश में संक्रमण के कुल 295 मामले हैं, सात लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है और 96 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed