{"_id":"5e8e6e858ebc3e7692503cfa","slug":"coronavirus-pandemic-latest-reports-and-updates-of-deaths-and-confirmed-cases-in-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid19: दुनिया में पार हुआ 88,000 मौतों का आंकड़ा, अमेरिका में चार लाख संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid19: दुनिया में पार हुआ 88,000 मौतों का आंकड़ा, अमेरिका में चार लाख संक्रमित
Thu, 09 Apr 2020 06:08 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 88,000 का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि अमेरिका में मृतक संख्या पिछले 24 घंटे में 2,000 के करीब पहुंच गई है। इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में भी मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में रिकॉर्ड 1,417 लोग मारे गए हैं जबकि स्पेन में मृतकों का घटा आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
अमेरिका में कुल 24 घंटे के भीतर हुई 1,939 मौतों के साथ अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 14,695 पर पहुंच गया है। जबकि न्यूयॉर्क में अब तक 4,009 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोना रिसोर्स सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर संक्रमण के कुल 1,511,104 मामले सामने आ चुके हैं और मृतक संख्या 88,338 हो गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक इटली, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस में सबसे ज्यादा संख्या में मौतों का सिलसिला जारी है। इटली में कुल 17,669 मौतें हो चुकी हैं जबकि स्पेन में 14,792 और फ्रांस में 10,887 लोग मारे जा चुके हैं। इनके अलावा स्पेन और इटली में क्रमश: 1,40,000 और 1,35,586 कुल संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। न्यूयॉर्क राज्य महामारी का केंद्र बन चुका है जहां घरों में बंद लोग भी बुखार में हैं और अस्पतालों में जगह नहीं है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया: 500 लोग क्वारंटीन, लोगों को दी प्याज-लहसुन खाने की सलाह
ईरान: इलाज के चक्कर में लोगों ने पी जहरीली शराब, 600 से ज्यादा की मौत
जर्मनी: संक्रमितों की संख्या एक लाख पार
मौतों का आंकड़ा अनुमान से कम: ट्रंप
पाकिस्तान: 4,194 हुए संक्रमण के मामले, 60 मरे
- डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, उत्तर कोरिया में 500 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, यहां अब तक एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। यहां सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि देश के नागरिक खाने में ज्यादा से ज्यादा लहसुन, प्याज और शहद का इस्तेमाल करें। लोगों को शराब से बचने की सलाह दी गई है। जबकि लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेने से मना किया गया है।
ईरान: इलाज के चक्कर में लोगों ने पी जहरीली शराब, 600 से ज्यादा की मौत
- कोरोना वायरस से बचने के चक्कर में अफवाहों के चलते ईरान में हजारों लोगों ने नीट अल्कोहल (जहरीली शराब) पी लिया जिससे 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों से ईरान में हाहाकार मचा हुआ है।
- 3000 लोग ऐसे भी हैं जिन्हें देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
- ईरान सरकार के न्यायिक प्रवक्ता गुलाम हुसैन एस्मेली ने बताया कि शराब पीना कोरोना का इलाज नहीं है। जबकि ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अब तक 3,872 लोग मारे जा चुके हैं।
जर्मनी: संक्रमितों की संख्या एक लाख पार
- जर्मनी में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 113,296 हो गई है, जबकि यहां 2,349 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 4,003 लोगों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। देश में 22 मार्च से लगा लॉकडाउन 19 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
मौतों का आंकड़ा अनुमान से कम: ट्रंप
- अमेरिका में कोरोनोवायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बुधवार को 14,695 हो गई जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 1,939 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब तक कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा अमेरिका में अनुमान से काफी कम है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
पाकिस्तान: 4,194 हुए संक्रमण के मामले, 60 मरे
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ते हुए बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4,194 हो गई जबकि अब तक देश में कुल 60 लोग मारे जा चुके हैं। पाक में अब तक कुल 42,159 लोगों की ही जांच हुई है, इसलिए संक्रमितों की संख्या का अंदाजा ठीक से नहीं लग पा रहा है। जांच का दायरा बढ़ने पर यह संख्या काफी अधिक हो सकती है।