फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus outbreak updates from China India and rest of the world

इटली में कोरोना वायरस से दूसरी मौत के बाद दहशत, कुछ शहरों में पसरा सन्नाटा

Sat, 22 Feb 2020 05:29 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Feb 2020 05:29 PM IST
सार

कोरोना वायरस का कहर अब चीन से बाहर दूसरे देशों में भी पैर पसारने लगा है। इटली में इससे पीड़ित दूसरे मरीज की मौत हो गई है। चीन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में 1,100 का इजाफा होने से इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 75,600 से अधिक हो गई है जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 77 हजार पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak updates from China India and rest of the world
कोरोनावायरस संक्रमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

इटली में घातक कोरोना वायरस से दूसरी मौत के बाद कोडोगनो शहर में दहशत के कारण सड़कें सुनसान हो गई है। लोगों को अपने घरों में रहने को कहा गया है और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। करीब 15,000 की आबादी वाले इस छोटे से शहर में आपात कमरे के बाहर प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया गया है। यहां आपात कमरे में तीन लोगों में इस विषाणु की जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं। उनमें 38 वर्षीय एक व्यक्ति को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

इटली की समाचार एजेंसी ‘अंसा’ ने शनिवार को खबर दी कि लोम्बार्डी क्षेत्र में इस विषाणु से दूसरी मौत हो गई। कोडोगनो इसी क्षेत्र में स्थित है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक दूसरे मामले में वायरस से एक महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन


रोम में संदिग्ध मामलों के बाद तीन लोगों का पृथक तौर पर उपचार चल रहा है। कोडोगनो में केवल एक बेकरी और दवा की एक दुकान खुली है। अन्य दुकानें बंद हैं। लोम्बार्डी में 16 लोगों के वायरस से प्रभावित होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन ने वायरस से निपटने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी इटली के कुछ इलाके में लोगों से घरों पर रहने को कहा गया है। सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिए गए हैं। कोडोगनो के मेयर फ्रांसिस्को पसेरिनी ने कहा कि वायरस के प्रसार के कारण स्थानीय लोग बहुत चिंतित हैं ।वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वे कहा है कि समय के साथ इश वायरस के प्रसार को रोकने के मौके कम होते जा रहे हैं। 

दुनिया भर में अबतक 2,236 लोगों को निगला, करीब 77 हजार संक्रमित

कम होती जा रही हैं वायरस को रोकने की संभावनाएं: WHO  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एधानोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं। उन्होंने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अवसर कम होते जा रहे हैं । इसीलिए हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तेजी से कदम उठाने का आह्वान किया है। इनमें वित्तपोषण भी शामिल है।

लेबनान पहुंचा कोरोनावायरस

बेरूत : लेबनान में एक 45 वर्षीय महिला कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। यह महिला ईरान होकर यहां आई थी। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है। 

चीन : कैदियों तक पहुंचा कोरोना, 200 बंदी हुए संक्रमित

चीन की जेलों में कोरोनावायरस के 200 से अधिक मामलों का पता चला है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूर्वी शेडोंग प्रांत में रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा पूर्वी झेजियांग प्रांत के शिलिफेंग जेल में 34 मामलों की पुष्टि हुई है।
 

चीन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में 1,100 का इजाफा होने से इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 75,600 से अधिक हो गई है जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 77 हजार पर पहुंच गया है। चीन में इस बीमारी के चलते 118 लोगों ने और दम तोड़ दिया। जिससे वैश्विक स्तर पर इसकी चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2,247 हो गई है।  

दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले हुए दोगुने

दक्षिण कोरिया में कोरोना के नए 48 मामलों का पता चला है। देश में अब 204 लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। बीते एक दिन में देश में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या में दोगुना का इजाफा होने से हड़कंप मच गया है। इन 48 मामलों में अकेले 42 मामले दायगू से हैं जबकि राजधानी सोल में केवल दो मामलों का पता चला है।
 

ईरान में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो जाने से यहां इस बीमारी की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। देश में कोरोना से पीड़ित 13 नए मामले भी सामने आए हैं।

डायमंड प्रिंसेस के भारतीयों की हालत बेहतर

टोक्यो : डायमंड प्रिंसेस क्रूज से यहां पहुंचे और कोरोना से संक्रमित आठ भारतीयों की सेहत में अब पहले से सुधार है। टोक्यो दूतावास ने ट्विटर पर बताया कि नया कोई भारतीय मरीज सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed