फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : Things are bad in South America, more than eight crore people on the verge of starvation

दक्षिण अमेरिका में हालात खराब, भुखमरी की कगार पर आठ करोड़ से ज्यादा लोग

Thu, 18 Jun 2020 05:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।  Published by: योगेश साहू Updated Thu, 18 Jun 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Things are bad in South America, more than eight crore people on the verge of starvation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4.48 लाख के पार जा चुकी है। वहीं दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 83.43 लाख हो गई है। इस बीच, दक्षिण अमेरिकी देशों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेटिन अमेरिकी देश होंडुरास में राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि लेटिन अमेरिकी देशों में आठ करोड़ से ज्यादा गरीब लोग भुखमरी की कगार पर हैं।

विज्ञापन


होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को उनके सहयोगी से संक्रमण फैलने की बात सामने आई है। होंडुरास में अब तक 9,600 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि उसके अलावा ब्राजील और अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों में भी हालत काफी खराब है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इन देशों में महामारी के चलते आर्थिक हालात भी बेहद खराब हो चुके हैं। ब्राजील में 24 घंटे के भीतर 34 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं, जबकि 1,282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, रूस में 24 घंटे में 7,943 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 194 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 5.53 लाख संक्रमित हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने चीन-रूस पर लगाया गलत सूचना फैलाने का आरोप

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पायने ने चीन और रूस पर पश्चिमी लोकतंत्रों को कमजोर करने के लिए ऑनलाइन गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये देश कोरोना वायरस के कारण बढ़ी चिंताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पायने ने कहा कि जब दुनिया को सहयोग एवं समझ की आवश्यकता है, तब गलत सूचना के कारण ‘भय एवं विभाजन का माहौल’ पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह परेशानी की बात है कि कुछ देश अपने सत्तावादी मॉडलों को प्रोत्साहित करने के लिए उदारवादी लोकतंत्रों को कमजोर करने के मकसद से वैश्विक महामारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

बीजिंग एयरपोर्ट ने 1,255 उड़ानें रद्द कीं
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीजिंग में 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1,255 उड़ानें रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्त्रस्मण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है।

पाकिस्तान में कोरोना के मामले 1,50,000 पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1,50,000 के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 जांच पिछले 24 घंटों में की गई। बीते 24 घंटों में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

चीन: बच्चों में दिखे कोरोना के लक्षण
वैज्ञानिकों ने बच्चों में कोविड-19 के लक्षणों का आकलन किया है और पाया कि वयस्क रोगियों में के विपरीत बच्चों में कोरोना के लक्षणों में बुखार, उल्टी और दस्त का अधिक दिखाई दे रहे हैं। ‘पीएलओएस मेडिसिन जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 27 जनवरी से 23 फरवरी तक चीन के चार अस्पतालों में कोविड-19 के साथ 34 बच्चों में इसकी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed