फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : Number of infected patients in the world crosses 10 million, uncontrolled situation in Brazil

विश्व में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार, ब्राजील में हालात बेकाबू

Sun, 28 Jun 2020 01:18 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Number of infected patients in the world crosses 10 million, uncontrolled situation in Brazil
मिलान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और उपकरणों की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करती नर्सें। - फोटो : PTI

बीते साल के अंत में चीन से पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार चली गई है। उधर, मृतकों का आंकड़ा भी पांच लाख के करीब पहुंचकर 4.99 लाख के पार हो गया है।

विज्ञापन


इधर, अमेरिका में जहां मृतकों की संख्या 1.27 लाख के पार हो गई है, वहीं ब्राजील में हालात बेकाबू हैं। यहां 56 हजार से ज्यादा मौतों के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12.80 लाख के पार चली गई है। 
विज्ञापन


अमेरिका अब भी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है। अमेरिका में 25 लाख से ज्यादा लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि देश में अर्थव्यवस्था बहाली के लिए खोले गए बाजार भी टेक्सास समेत कुछ प्रांतों में दोबारा बंद करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 45,242 मामले सामने आए हैं। जबकि ब्राजील में हर दिन अमेरिका से ज्यादा मामले और मौतें दर्ज हो रही हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा नए मामले आए, जबकि 1,055 लोगों की मौत हुई।

देश में बेकाबू हो रहे हालातों के चलते राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर लॉकडाउन का दबाव है, लेकिन वे अर्थव्यवस्था ठप्प करने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन पर डब्ल्यूएचओ का भी दबाव बढ़ गया है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि ब्राजील की सरकार ने मास्क तो जरूरी कर दिया, लेकिन सामूहिक संक्रमण रोकने के उपाय नहीं किए।

यूएई में फंसे 2,000 लोगों की मदद कर रही भारतीय महिला वकील 

यूएई में एक भारतीय महिला वकील देश में फंसे 2,000 से ज्यादा और बेरोजगार हो चुके हमवतन श्रमिकों की घर वापसी के लिए कानूनी कागजी कार्रवाई में मुफ्त में मदद कर रही हैं। 41 वर्षीय शीला थॉमस ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यूपी और बिहार के पीड़ित भारतीयों की 2,200 फाइलें खोली हैं, जो कोविड-19 महामारी के कारण अपनी नौकरी खो चुके हैं।

इन लोगों के कागजी काम अधूरे हैं, कई के वीजा खत्म हो गए हैं जबकि पासपोर्ट नियोक्ताओं के पास अटके पड़े हैं। केरल निवासी शीला ने अपना मोबाइल नंबर वायरल करके मदद की पेशकश की है। वे घर पर अपनी रसोई से 300 लोगों को खाना भी खिलाती हैं।

मेक्सिको: संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर भी बाजार खोलने की कोशिश

मेक्सिको में उच्च संक्रमण और मृत्युदर जारी रहने के बावजूद कुछ हिस्सों में कारोबार खोलने की अनुमति दी जाएगी। देश में 24 घंटे में 5,441 नए मामलों के साथ कुल मरीज 2.08,392 हो गए हैं, जबकि एक दिन में 719 की मौत के साथ अब तक 25,779 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। लेकिन सरकार का मानना है कि सीमित अवधि की छूट और कुछ पाबंदियों के साथ बाजार खोलना जरूरी है।

चीन : फिर सामने आए 24 घंटे में 21 मामले
चीन में शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर 21 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले स्थानीय हैं, जो इशारा करते हैं कि यहां संक्रमण पर काबू पाने के दावे पूरी तरह सही नहीं हैं। 21 में 17 मामले राजधानी बीजिंग के हैं। हालांकि, इस दौरान किसी मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

अमेरिका : 16 राज्य ज्यादा प्रभावित

अमेरिका के 50 में से 16 राज्यों में हालात अब भी काफी खराब हैं। अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। फ्लोरिडा और टेनेसी में संक्रमण की रफ्तार अन्य राज्यों से ज्यादा है। कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर एंथोनी फौसी के मुताबिक, कुछ राज्यों में संक्रमण पर काबू पाने में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी।

सऊदी अरब : दोबारा तेजी से बढ़ा संक्रमण
तमाम उपायों के बावजूद सऊदी अरब में संक्रमण फिर से फैल रहा है। पिछले महीने दी गई ढील के बाद राजधानी रियाद और उसके पास के इलाकों में फिर पाबंदियां लगाई गईं लेकिन, तब तक नुकसान हो चुका था। पिछले 24 घंटों में 3,938 नए मामले सामने आए। यहां कुल संख्या 1,74,577 हो गई है। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,474 हो गया है।

ईयू : तीन देशों के यात्रियों पर रोक लगाने की तैयारी

यूरोपीय संघ (ईयू) महामारी को देखते हुए अमेरिका, ब्राजील और रूस से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा सकता है। इस बारे में आखिरी फैसला 1 जुलाई को लिया जा सकता है। हालांकि यूरोपीय देशों में संक्रमण काबू में आ रहा है लेकिन, अमेरिका, ब्राजील और रूस में यह तेजी से फैल रहा है। चीन से लोग आ सकेंगे लेकिन, उनकी पूरी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed