{"_id":"5ec88bdb8ebc3e905a08eab8","slug":"coronavirus-news-in-hindi-nba-legend-patrick-ewing-says-he-tested-positive-for-covid-19-tweet-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीए के दिग्गज पैट्रिक इविंग कोरोना पॉजिटिव, कहा- इसे हल्के में ना लें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एनबीए के दिग्गज पैट्रिक इविंग कोरोना पॉजिटिव, कहा- इसे हल्के में ना लें
Sat, 23 May 2020 08:05 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, जॉर्ज टाउन।
वर्ल्ड डेस्क, जॉर्ज टाउन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 23 May 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
पैट्रिक इविंग
- फोटो : Twitter : @CoachEwing33
एनबीए के दिग्गज पैट्रिक इविंग ने एक ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट किया। जॉर्ज टाउन में पुरुषों की बास्केटबॉल टीम के कोच और एनबीए के पूर्व स्टार पैट्रिक इविंग ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपना कोविड-19 का परीक्षण कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा मैं साझा करना चाहता हूं कि मैं कोविड-9 पॉजिटिव पाया गया हूं। यह वायरस गंभीर है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। मैं सभी से कहता हूं कि वह खुद सुरक्षित रहें और अपने प्रियजनों का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
I want to share that I have tested positive for COVID-19. This virus is serious and should not be taken lightly. I want to encourage everyone to stay safe and take care of yourselves and your loved ones. pic.twitter.com/a2fMuhIZyG
— Patrick Ewing (@CoachEwing33) May 22, 2020
विज्ञापन
वहीं जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि ईविंग की स्थानीय अस्पताल में पृथकवास में रखकर देखभाल की जा रही है। वह जॉर्जटाउन की पुरुष बास्केटबॉल टीम के एकमात्र सदस्य हैं, जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।