फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus news in hindi : More than 130 million infected in the world, social distancing is mandatory in America

दुनिया में 1.30 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका में कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य

Tue, 14 Jul 2020 03:16 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Jul 2020 03:16 AM IST
सार

  • अमेरिका के कई प्रांतों में सामाजिक दूरी के नियम को दोबारा अनिवार्य किया गया है
  • विश्व में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 5.72 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है

विज्ञापन
coronavirus news in hindi : More than 130 million infected in the world, social distancing is mandatory in America
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 1.30 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है जबकि मृतक संख्या 5.72 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 34.14 लाख पार हो चुकी है और फ्लोरिडा जैसे प्रांतों में दोबारा सामाजिक दूरी अनिवार्य कर दी गई है। जबकि जापान के एक द्वीप पर भी अमेरिका के 23 सैनिकों में कोरोना संक्रमण की शिकायत मिली है।

विज्ञापन


अमेरिका और ब्राजील में हालात काफी बुरे हैं। अमेरिका में जहां मौतों की संख्या 1.37 लाख को पार जा चुकी है वहीं ब्राजील में अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या भी 1.86 लाख के पार जा चुकी है। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में एक दिन के भीतर 15,000 से ज्यादा मामले दर्ज होने के बाद दोबारा सख्त नियम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को देखते हुए इलाज के पर्याप्त इंतजाम भी कम पड़ रहे हैं। यही हालात न्यूयॉर्क, अलास्का, जॉर्जिया, इदाहो, आयोवा, लुइसियाना, मोंटाना, ओहियो, उटाह प्रांतों की भी है, जहां मामले लगातार बढ़े हैं। उधर, जापान के ओकिनावा द्वीप पर 23 अमेरिकी सैनिकों के संक्रमित मिलने के बाद इस नौसैनिक अड्डे पर कुल संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। ये सभी मामले पिछले एक सप्ताह में सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर : 10 भारतीयों को देश से निकाला

सिंगापुर ने छात्रों समेत 10 भारतीय नागरिकों को कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए देश में लागू किए गए नियमों के उल्लंघन के आरोप में निर्वासित कर दिया है। इन्हें सिंगापुर में दोबारा प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है।

सिंगापुर पुलिस बल और इमिग्रेशन एंड चेकपाइंट अथॉरिटी ने कहा, इन भारतीयों ने 5 मई को एक किराए के अपार्टमेंट में सामाजिक सभा करते हुए पकड़ा गया था। जबकि देश में लॉकडाउन के तहत सभी गैर-जरूरी कार्यस्थल बंद किए गए थे। दोष सिद्ध होने पर उनके पास रद्द कर दिए गए।

नेपाल : पशुपतिनाथ मंदिर दोबारा खोलने की तैयारी
नेपाल में कोरोना के चलते बंद हुए पशुपतिनाथ मंदिर को फिर खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेपाल के संस्कृति मंत्री योगेश भट्टराई ने पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) की समीक्षा बैठक में बोलते हुए संगठन के कर्मचारियों को स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए दिन में एक निश्चित समय पर मंदिर को खोलने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

ब्राजील : मृतकों की संख्या 72000 पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 630 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या 72100 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34831 नए मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार
पाकिस्तान में सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 2.50 लाख पार गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,769 संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, देश में 69 नए लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 5,226 तक पहुंच गया है।

चीन पहुंचे डब्ल्यूएचओ के दो विशेषज्ञ

डब्ल्यूएचओ के दो विशेषज्ञों का दल कोरोना वायरस के स्रोत की खोज करने के लिए चीन पहुंच गया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने हालांकि इस दल के कार्यक्रमों का विवरण नहीं दिया है। लेकिन दोनों विशेषज्ञ चीनी वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करेंगे। बता दें कि कई देशों ने आरोप लगाया है कि यह वायरस वुहान से पैदा हुआ है जिसकी सही वक्त पर दुनिया को जानकारी नहीं दी गई। 

कोरोना : इस साल भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या 13 करोड़ बढ़ेगी

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल दुनिया में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या 13 करोड़ बढ़ सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताते हुए कहा, पिछले साल भी भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में 10 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी, ऐसे में महामारी की चपेट में आया यह साल इस संख्या में बड़ा इजाफा करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर अनुमान से पता चलता है कि 2020 में कुपोषित लोगों की संख्या 8.3 करोड़ से 13.2 करोड़ बढ़ सकती है। पिछले साल तक दुनिया की 9 फीसदी आबादी यानी 69 करोड़ लोग भूखा सोने को मजबूर थे। 2014 के बाद इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed