फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid alert in france new variant of corona found in France B.1.640.2.46 mutations seen covid update in hindi

Covid-19 New variant: फ्रांस में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट B.1.640.2., देखे गए 46 म्यूटेशन 

Tue, 04 Jan 2022 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 08:10 AM IST
सार

इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, यह वैरिएंट कितना खतरनाक है और इसके संक्रमण की दर कितनी है, इसको लेकर अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं। 

विज्ञापन
covid alert in france new variant of corona found in France B.1.640.2.46 mutations seen covid update in hindi
फ्रांस में मिला नया वैरिएंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना व ओमिक्रॉन के खतरे के बीच फ्रांस में एक और नए वैरिएंट की पहचान हुई है। इस नए वैरिएंट से दक्षिणी फ्रांस में 12 लोग संक्रमित भी मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, यह कितना खतरनाक है और इसके संक्रमण की दर कितनी है, इसको लेकर अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन व्यक्तियों में नया वैरिएंट पाया गया है, वे कैमरून ने वापस लौटे थे। ऐसे में यह संक्रमण दक्षिण अफ्रीकी देशों में फैल सकता है। 
विज्ञापन


बार-बार सामने आ रहे नए वैरिएंट
कोरोना के नए वैरिएंट बार-बार सामने आ रहे हैं। पिछले साल भी ऐसा हुआ था, लेकिन सभी नए वैरिएंट कितने खतरनाक हैं, इसको लेकर अभी भी अध्ययन चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वैरिएंट दो स्तर पर खतरनाक हो सकता है या तो उसमें मृत्युदर अधिक हो या फिर संक्रमण दर। हालांकि, अभी फ्रांस में मिले नए वैरिएंट के बारे में इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन को भी दे सकता है मात
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन 12 लोगों में नए वैरिंएट की पहचान हुई है, उसमें एक असामान्य संयोजन देखा गया है। 46 म्यूटेशन के साथ नया वैरिएंट वैक्सीन को भी मात दे सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नए वैरिएंट खुद में कोरोना टीके की प्रतिरक्षा तैयार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed