फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : More than 7 million infected in the world, bones being removed from old tombs in Brazil

दुनिया में 78 लाख से ज्यादा संक्रमित, ब्राजील में पुरानी कब्रों से निकालनी पड़ रहीं हड्डियां

Sun, 14 Jun 2020 02:18 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/साओ पाउलो।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/साओ पाउलो। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 14 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : More than 7 million infected in the world, bones being removed from old tombs in Brazil
coronavirus in brazil - फोटो : Daily Mail London/EPA

पूरी दुनिया में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को संक्रमितों की संख्या 78.14 लाख के पार चली गई, जबकि अब तक 4.30 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी है। उधर, संक्रमण का नया केंद्र बने ब्राजील में कब्रिस्तानों के भीतर शवों को दफनाने की जगह तक नहीं बची है। साओ पाउलो शहर में पुरानी कब्रों से हड्डियां निकालकर नए शवों को दफनाया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ब्राजील में बुरे हालात
ब्राजील के इस महानगर में कब्रिस्तानों में जगह खाली करने के लिए यह अपरंपरागत योजना बनाई गई है। अतीत में दफन लोगों की कब्रों को खोदकर हड्डियों के बैग को बड़े धातु के कंटेनर में संग्रहीत किया जा रहा है। साओ पाउलो की नगरपालिका के अंतिम संस्कार सेवा ने बताया कि ये कंटेनर 15 दिनों के भीतर कई कब्रिस्तानों में पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 1.2 करोड़ लोगों के इस शहर में शुक्रवार तक 5,480 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सामाजिक दूरी की भी उपेक्षा हुई है। स्वास्थ्य जानकारों के मुताबिक, देश में आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।

देश में अब तक 41,901 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 8.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। देश में सभी तरह के प्रतिबंध हटाने के बाद सार्वजनिक परिवहन और मॉलों में भीड़ बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि अगस्त में देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर होगा।

पाकिस्तान : पूर्व पीएम गिलानी भी कोरोना संक्रमित

नौ जून को पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी के बाद अब देश के एक और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी में कोरोना वायरस के लक्षणों की पुष्टि हुई है। गिलानी के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी नैब की वजह से संक्रमित हुए।

बता दें कि नैब गिलानी व अब्बासी दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इस बीच, देश में कुल 1,34,667 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं जबकि अब तक कुल 2,574 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

चीन: फेंग्ताई जिले में युद्धकालीन आपातकाल

चीन की राजधानी बीजिंग के दक्षिणी प्रांत में कोरोना वायरस के नए मामलों को देखते हुए 11 आवासीय एस्टेट में दोबारा लॉकडाउन शुरू कर दिया गया है। बीजिंग के इस जिले को युद्धकालीन आपातकाल के रूप में रखा गया है। यहां पास स्थित शिनफादी मीट बाजार में मिले संक्रमण के मामलों के के बाद शनिवार को पर्यटन और खेल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जिला अधिकारी चू जुनवेई ने बताया कि शहर के दक्षिण-पश्चिम फेंग्ताई जिले के शिनफादी बाजार में 517 में से 45 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद आसपास के 11 इलाकों को 24 घंटे की देखभाल के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह जिला वॉरटाइम इमर्जेंसी मोड में है। यहां पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं। नए मामलों में दो मरीज बीजिंग के फेंग्ताई जिले में एक मांस अनुसंधान केंद्र के सहकर्मी हैं। इस कारण जिले में शिनफादी बाजार और जिंगशेन सीफूड बाजार को तत्काल बंद कर दिया गया है।

रूस : 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 8,700 मामले

रूस में 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 8,700 मामले सामने आए और 114 लोगों की मौत हो गई। रूस में संक्रमण के कुल मामले 5.20 लाख से ज्यादा हो चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 6.5 हजार से भी ज्यादा हो चुका है।

अमेरिका : फिर लग सकते हैं प्रतिबंध
अमेरिका में बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर जे बटलर ने बताया कि अगर कोरोना मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो उसको रोकने के वही उपाय किए जा सकते हैं जो मार्च में किए गए थे। हम अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे, लेकिन विकल्प खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed