{"_id":"5e8931948ebc3e76a420fe8e","slug":"coronavirus-lockdown-rules-in-world-because-450-million-people-imprisoned-in-90-countries-stay-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दुनिया में लॉकडाउन को बने नियम, क्योंकि 90 देशों में 450 करोड़ लोग घरों में कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: दुनिया में लॉकडाउन को बने नियम, क्योंकि 90 देशों में 450 करोड़ लोग घरों में कैद
Sun, 05 Apr 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड न्यूज, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड न्यूज, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के अधिकतर देशों में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने सख्ती बरतते हुए सजा का प्रावधान कर रखा है ताकि लोग वायरस के डर से नहीं तो आर्थिक जुर्माने या जेल जाने के डर से घरों से बाहर न निकलें। दुनिया के 90 देशों में लॉकडाउन है और करीब 450 करोड़ लोग घरों में कैद हैं।
विज्ञापन
- इटली : बेवजह बाहर निकलने पर ढाई लाख और लोमार्डी में 4 लाख रुपये जुर्माना हो रहा है। अब तक 40 हजार से अधिक लोगों पर ये जुर्माना लगाया जा चुका है।
- रूस : में क्वारंटीन नियम तोड़ने पर 7 साल की जेल। मैक्सिको में बीमारी छुपाने पर 3 साल की जेल।
- फिलीपींस : राष्ट्रपति रोडिगो दुतेर्ते ने आदेश कर दिया है कि क्वारंटीन नियम का उल्लंघन करने वाले को गोली मार दी जाए।
- ऑस्ट्रिया-चेक गणराज्य : बाहर निकलने पर मास्क जरुरी। चेक सरकार ने तो यह तक कह दिया-नंगे निकलो लेकिन मास्क पहनो।
- सऊदी अरब : लॉकडाउन में घूमने पर एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान। स्वास्थ्य या यात्रा की जानकारी छुपाने पर करीब 93 लाख रुपये जुर्माना।
- पनामा: बाहर निकलने के लिए महिला-पुरुषों के लिए अलग दिन। महिलाएं सोम, बुध और शुक्रवार को दो घंटे के लिए बाहर निकल सकती हैं।
- कोलंबिया : आईडी नंबर के आधार पर बाहर निकलने की मंजूरी। जिनका आईडी नंबर 0,4,7 है वो लोग सिर्फ सोमवार को बाहर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन