{"_id":"5e6315018ebc3eeb3e6e0ada","slug":"coronavirus-italy-death-toll-risen-to-197-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में कोरोना का कहर, एक दिन में 49 की मौत, मृतकों की संख्या 197 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली में कोरोना का कहर, एक दिन में 49 की मौत, मृतकों की संख्या 197 हुई
Sat, 07 Mar 2020 08:59 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, रोम
पीटीआई, रोम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 07 Mar 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
China CoronaVirus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 49 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत चीन और उसके बाद इटली में हुई हैं।
विज्ञापन
इटली में इस विषाणु के संक्रमण के कुल 4,636 मामले सामने आए हैं जो चीन, दक्षिण कोरिया और ईरान के बाद सर्वाधिक हैं।
कोरोना वायरस: चीन में 28 और लोगों की मौत
चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये है।
विज्ञापन
नए मामलों की संख्या इस वायरस के केन्द्र रहे हुबेई प्रांत के बाहर दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 नए मामले मध्य प्रांत के बाहर दर्ज किए गए हैं।
फेसबुक ने लंदन और सिंगापुर कार्यालय बंद किए
फेसबुक ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है। यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन