फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus is spreading worldwide, more than 100 thousand people infected

कोरोना : दुनियाभर में मरीजों की संख्या एक लाख के पार, 3466 लोगों की मौत, 56126 हुए ठीक

Sat, 07 Mar 2020 05:53 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 05:53 AM IST
सार

एशियाई देश भूटान में भी कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। वहीं, ईसाइयों के पवित्र शहर बेथलेहम में पहला मामला सामने आने के बाद वहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus is spreading worldwide, more than 100 thousand people infected
वुहान एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में कोरोनावायरस की भयावहता बढ़ती ही जा रही है। इस बीच शुक्रवार देर रात तक इसके संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई। दुनिया के 96 देशों को चपेट में ले चुकी इस बीमारी से अब तक 3466 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 56126 लोग इस बीमारी से जंग जीतकर ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को एशियाई देश भूटान में भी कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। वहीं, ईसाइयों के पवित्र शहर बेथलेहम में पहला मामला सामने आने के बाद वहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा कहर चीन में है जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। शुक्रवार देर रात तक चीन में 80,576 लोग इससे संक्रमित थे और 3,042 लोगों की जान जा चुकी थी। कोरोना के 101,770 मरीजों में चीन के बाहर 21,194 लोग हैं। वहीं, चीन के बाहर 370 लोगों की जान गई है। चीन के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश दक्षिण कोरिया है। जहां 6,593 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है और 43 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इटली में 4,636 लोग संक्रमित मिले हैं और 197 लोगों की जान गई है। इसके बाद ईरान में इसका कहर है। जहां पॉजिटिव मिले 4,747 मरीजों में से 124 की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

लोगों की आवाजाही रोक रही ईरान सरकार

ईरान में फैलाते संक्रमण के चलते सरकार ने सख्ती का फैसला किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दो शहरों के बीच लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिए बल प्रयोग किया जा सकता है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, देश के सभी 31 प्रांतों में संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसके मद्देनजर लोगों को आवाजाही सीमित करने की सलाह दी गई है। इस बीच, ईरान में विदेश मंत्री के सलाहकार हुसैन शेखोलेसलाम की कोरोना से मौत हो गई है। उन्होंने 1979 के अमेरिकी दूतावास बंधक संकट में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबंदी-पृथक रखने के दौरान मौलिक अधिकारों का सम्मान हो : संयुक्त राष्ट्र

जिनेवा। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकारों द्वारा उठाए जाने वाले तालाबंदी और लोगों को अलग रखने जैसे कदमों के दौरान मूल अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। साथ ही उनकी रोजी-रोटी का ख्याल रखना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बेशलेट के कार्यालय ने कहा, वायरस का प्रसार रोकने के दौरान लोगों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed