फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus infection wave may return again in 15 countries including India

भारत समेत 15 देशों में दोबारा से लौट सकती है कोरोना संक्रमण की लहर

Thu, 11 Jun 2020 03:25 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 11 Jun 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
coronavirus infection wave may return again in 15 countries including India
कोरोना - फोटो : PTI

देश में दोबारा से लॉकडाउन लग सकता है और वह भी पहले के मुकाबले और सख्त होगा। यह कहना है सिक्योरिटीज रिसर्च फर्म नोमुरा का। नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन 15 देशों में कोरोना की लहर दोबारा लौटने की आशंका जताई गई है। इसमें लोगों की आवाजाही और कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को आधार बनाया गया है। मालूम हो कि देश में आठ जून से अनलॉक के तहत ज्यादातर व्यवसायिक और धार्मिक गतिविधियों में छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था खोलने के मामले में 17 देश सही राह पर हैं, यहां दूसरी लहर के लौटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 13 देशों में हल्के संकेत मिले हैं, जबकि भारत समेत 15 देशों में संक्रमण की लहर के दोबारा से लौटने का जोखिम बहुत ज्यादा है।

स्टडी के मुताबिक, लॉकडाउन हटाने से दो तरह के हालात बनेंगे। पहले को अच्छा बताया गया है। इसमें लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यवसायिक सेवाएं शुरू होंगी, हालांकि प्रतिदिन नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी परिस्थिति पहली से बुरी होगी।

इसमें कोरोना कर्व में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है। इसमें अर्थव्यवस्था को खोलने से रोजाना संक्रमितों के मामले बढ़ेंगे। जनता के बीच डर फैलेगा और लोगों की गतिविधियां प्रभावित होंगी। यहां लॉकडाउन को दोबारा लागू किया जा सकता है।

यह विश्लेषण ऐसे समय में आया है, जब अधिकांश देश प्रतिबंध के नियमों में ढील दे रहे हैं, ताकि लोग काम पर लौट सकें। इस विश्लेषण में 45 देशों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों से अपील की है कि वे वायरस के प्रसार को रोकने के लिए काम करें।

नोमूरा ने तैयार कीं तीन श्रेणी, जानें किसमें कौन से देश

  • ऑन ट्रैक:  ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, जापान, नॉर्वे, स्पेन, थाईलैंड, इटली, ग्रीस, रोमानिया, दक्षिण कोरिया जैसे 17 देश हैं। यह देश सुरक्षित हैं।
  • चेतावनी संकेत: डेनमार्क, फिनलैंड, हंगरी, आयरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे 13 देशों को शामिल किया गया है, यहां कोरोना वेव के दोबारा लौटने के हल्के संकेत मिले हैं।
  • जोखिम क्षेत्र: इसमें कुल 15 देश हैं। भारत, इंडोनेशिया, चिली, पाकिस्तान, ब्राजील, मेक्सिको, स्वीडन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed