फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world updates: Corona being uncontrolled in France again, 13000 cases a day, crosses 31 million in the world

फ्रांस में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना, एक दिन में 13 हजार केस, दुनिया में 3.1 करोड़ पार संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 04:01 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world updates: Corona being uncontrolled in France again, 13000 cases a day, crosses 31 million in the world
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.1 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 9.62 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, यूरोप में फिर एक बार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना का दूसरा प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को देश में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। फ्रांस की अर्थव्यवस्था मंत्री ब्रूनो ली मेरी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में यह लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस सरकार ने माना है कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण पर काबू पा लिया गया था लेकिन सितंबर में मामले फिर तेजी से बढ़े हैं। दक्षिणी फ्रांस के एसोन क्षेत्र के एक अस्पताल से काफी संख्या में नए मामले आ रहे हैं। फ्रांस में 31,274 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में हिंसक प्रदर्शन, 32 गिरफ्तार
महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ शनिवार को लंदन में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस के मुताबिक, 32 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस ने बताया, प्रतिबंधों के खिलाफ एक हजार से अधिक लोग जुटे। महामारी के मद्देनजर लोगों को एक स्थल पर एकत्र होने के लिए मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद भी 2 करोड़ लड़कियां नहीं जा पाएंगी स्कूल: मलाला
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा कि कोरोना संकट के खत्म होने के बाद भी दुनियाभर में करीब 2 करोड़ लड़कियां कभी भी स्कूल नहीं लौट पाएंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम से इतर मलाला ने कहा कि कोरोना हमारे सामूहिक लक्ष्यों जैसे कि महिलाओं को शिक्षित करने के लिए एक बड़ा झटका है।

रूस में भी बढ़े संक्रमित
रूस में संक्रमण की दर में फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को कोरोना के 6,148 नए मामले पाए सामने आए हैं। अब तक 19 हजार से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

पाकिस्तान : 640 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 640 नए मामले सामने आए। देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 6,446 हो गई है।

दक्षिण कोरिया में 82 नए केेस
दक्षिण कोरिया में शनिवार देर रात कोरोना के 82 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 22 हजार से अधिक है और 383 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी : 1,345 नए मामले
जर्मनी में 1,345 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,415 हो गई है। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 9,386 हो गई है।

कोरोना के मानसिक स्वास्थ्य पर हुए असर का काई अध्ययन नहीं किया
सरकार ने कहा है कि कोरोना महामारी के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए उसने कोई अध्ययन नहीं किया है। हालांकि कोरोना काल में लोगों को मनोवैज्ञानिक समर्थन देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि लोगों पर इस महामारी के प्रभाव को महसूस करते हुए सरकार ने कई कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें प्रभावित लोगों को मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए 24/7 हेल्पलाइन सेवा मुहैया कराई गई। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिशानिर्देश और एडवाइजरी जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed