फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World: Record Coronavirus infections and deaths in Latin America country Mexico and Brazil

लैटिन अमेरिका में कोरोना वायरस ने मचाई तबाही, संक्रमित और मरने वालों की संख्या बढ़ी

Sat, 23 May 2020 08:29 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 May 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in World: Record Coronavirus infections and deaths in Latin America country Mexico and Brazil
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस वायरस का सबसे प्रकोप इस समय लैटिन अमेरिका में देखने को मिल रहा है। दुनिया कई हिस्सों में शुक्रवार को रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गईं जबकि यूरोप, एशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश देशों में महामारी की गति धीमी है। 

विज्ञापन


लैटिन अमेरिका के दो सबसे बड़े देशों, मेक्सिको और ब्राजील ने इस सप्ताह लगभग प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण और मौतों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील ने शुक्रवार तक 330,000 से अधिक पॉजिटिव मामलों की सूचना दी।
विज्ञापन


ब्राजील संक्रमित मरीजों के मामले में रूस को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गया है। अब अमेरिका ही उससे आगे है। ब्राजील में 21,000 से अधिक लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सही संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको ने कोरोना से अब तक की सबसे अधिक एक दिवसीय मौतों की सूचना दी। शुक्रवार को 479 लोगों की मृत्यु हुई जो बुधवार को हुईं 424 मौतों से ज्यादा है। देश ने 2,960 नए मामलों की सूचना दी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग स्वीकार किया है कि वास्तविक संख्या मैक्सिको की कम परीक्षण दर के कारण संभवतः कई गुना अधिक है।

विशेषज्ञों ने कहा कि लैटिन अमेरिका में बढ़ती मौतों ने एक ऐसे क्षेत्र में सरकारी कार्रवाई को दिखाया है जहां लाखों लोगों के पास अनौपचारिक नौकरियां हैं और कई पुलिस बल कमजोर हैं या भ्रष्ट हैं और प्रतिबंधों को लागू करने में असमर्थ हैं। 

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और वहां बेरोजगारी बढ़ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष ने अनुमान लगाया है कि हर चार में से एक अमेरिकी बेरोजगार हो सकता है। चीन में, विश्लेषकों का अनुमान है कि शहरी कार्यबल का एक तिहाई बेरोजगार हो गया है।


इस बीच कोरोना वायरस महामारी से अन्य देशों में बहुत अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस की दूसरी वैश्विक लहर की चिंता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed