फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus in world : Pakistan gets strict lockdown, world infection cases exceeded 73.5 lakh

पाक को मिली सख्त लॉकडाउन की नसीहत, दुनिया में संक्रमण के मामले 73.5 लाख के पार

Thu, 11 Jun 2020 04:25 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 11 Jun 2020 04:25 AM IST
सार

  • डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान के हालातों पर जताई चिंता
  • विश्व में अब तक 4.14 लाख से ज्यादा की मौत

विज्ञापन
coronavirus in world : Pakistan gets strict lockdown, world infection cases exceeded 73.5 lakh
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 73 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.16 लाख पार होने के बाद डब्ल्यूएचओ ने इमरान सरकार को जल्द सख्त लॉकडाउन लागू करने की नसीहत दे डाली है। यहां मरने वालों की संख्या बुधवार तक 2,297 हो चुकी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 5,387 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इसके बावजूद पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए देश में पूरी तरह सख्ती से लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


परंतु डब्ल्यूएचओ पाकिस्तान के हालातों से काफी चिंतित है। उसने चेताया है कि यदि पाक में जल्द लॉकडाउन लागू नहीं किया गया तो हालात बेहद खराब हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि पाक चाहे तो ‘रुक-रुककर लॉकडाउन’ लागू करे। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में 83 कोरोना रोगियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमेरिका में संक्रमण विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। अमेरिका में भले ही पिछले कुछ दिनों में मामले घटे हैं, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक हैं। जबकि ब्राजील और लेटिन अमेरिकी देशों में भी कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है।

ब्राजील: कोर्ट के दखल पर सरकार बैकफुट पर

ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को जब आदेश दिया कि उसे हर दिन आंकड़ों के साथ कुल मौतों की संख्या बतानी होगी, तब जाकर सरकार ने इसका डाटा वेबसाइट पर अपडेट कर विवरण देना शुरू किया। यहां 32 हजार से ज्यादा नए मामले आने के साथ अब तक 7.39 लाख से ज्यादा संक्रमणों की पुष्टि हो चुकी है।

खास बात ये है कि यह लगातार चौथा दिन था, जब देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जबकि देश में अब तक 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बोलसोनोरो के खिलाफ देश और दुनिया में आवाजें उठने लगी हैं।

दक्षिण कोरिया: नाइट क्लबों में लगेगा क्यूआर कोड

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने नाइट क्लबों, कराओके कमरों और जिम में आने वाले लोगों के स्मार्टफोन के क्यूआर कोड को दर्ज करने का आदेश दिया है। क्यूआर कोड दर्ज करने से जरूरत पड़ने पर वहां आने वाले लोगों का तत्काल पता लगाया जा सकेगा। यहां संक्रमण के 11,902 मामले हो गए हैं और 276 लोगों की मौत हो चुकी है।

अभिनेत्री जूडी इवांस हुईं कोविड-19 संक्रमित

‘डेज ऑफ आवर लाइव्स’ की अभिनेत्री जूडी इवांस कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वर्तमान में वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनके प्रचारक हावर्ड साइमन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मई में घुड़सवारी के दौरान 55 वर्षीय अभिनेत्री के साथ दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुबई हवाई अड्डे पर कोरोना की मार

कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया में दुबई के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर उड़ानों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में एमिरेट्स इस सप्ताह कई कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। हालांकि, एयरलाइन ने छंटनी वाले स्टाफ पर इसके प्रभाव का आंकड़ा पेश नहीं किया।

अफगानिस्तान : संक्रमण के मामले 22,000 पार
अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 684 नए मामले सामने आए हैं। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 1,128 नमूनों की जांच में ये नए मामले मिले हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 21 लोगों की मौत हो गई है और 324 अन्य लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed