फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In World : Number of infected in the world crosses 15.4 million, more than 4 million infected in America

विश्व में संक्रमितों की संख्या 1.54 करोड़ पार, अमेरिका में 40 लाख से ज्यादा संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 02:42 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Jul 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In World : Number of infected in the world crosses 15.4 million, more than 4 million infected in America
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1.54 करोड़ के पार हो गई, वहीं मृतक संख्या भी 6.31 लाख का आंकड़ा पार जा चुकी है। अमेरिका और ब्राजील इसके सबसे प्रभावित देश हैं, जहां हालात अब भी नियंत्रित नहीं हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में एक दिन में 1,100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं वहीं इसी अवधि में 71,000 से ज्यादा नए मामले मिले हैं। ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 22.3 लाख पार हो गया है। अमेरिका में व्हाइट हाउस तक संक्रमण फैल गया है। ट्रंप प्रशासन ने सचेत किया कि व्हाइट हाउस के कैफेटेरिया के एक कर्मचारी का परीक्षण सकारात्मक निकला है।
विज्ञापन


इस बीच अलबामा, कैलिफोर्निया, नेवादा और टेक्सास में एक दिन में हुई रिकॉर्ड मौतों के साथ अमेरिका में लगातार दूसरे दिन मरने वालों की तादाद 1,100 से अधिक हो गई है। अब देश के 23 राज्यों में संक्रमितों की संख्या में भी उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक 1.46 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं, जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 41.01 लाख के पार चला गया है। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 67,960 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 1,284 की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 22.31 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं और कुल 82,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

दक्षिण कोरिया: संक्रमण के 63 नए मामले
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के मुताबिक, घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 36 नए मामले सामने आए, जहां करीब पांच करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं। देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 13,879 मामले हैं और 297 लोगों की इससे जान गई है।


पाकिस्तान : अब तक 2.70 लाख मामले, 5,709 मौतें
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 1,763 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,69,191 हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है। अब मरने वालों का आंकड़ा 5,709 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed