फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World News Positive cases crosses 140 million more than 30.35 lakh people deaths

Coronavirus in World: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 14 करोड़ पार, अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान

Tue, 20 Apr 2021 01:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Apr 2021 01:20 AM IST
सार

  • अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 12.06 करोड़

विज्ञापन
Coronavirus in World News Positive cases crosses 140 million more than 30.35 lakh people deaths
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में दुनिया के 14 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। जबकि अब तक 30,35,300 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। हालांकि इस महामारी से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 12,06,65,826 है।

विज्ञापन


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने सोमवार सुबह तक विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 14,11,13,721 बताया, जबकि शाम तक वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, यह आंकड़ा 14,21,16,687 तक पहुंच गया। महामारी का सर्वाधिक शिकार अमेरिका है जहां अब तक 3.24 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हैं और 5.81 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यहां अब भी न्यूयॉर्क, विस्कॉन्सिन, अटलांटा आदि राज्यों में हालत खराब हैं। न्यूयॉर्क में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की दिक्कत है जबकि शवों के अंतिम संस्कार के लिए ताबूत तक मुहैया नहीं हो रहे हैं। ब्राजील में भी हालात काबू से बाहर हैं। यहां के कब्रिस्तानों में नए शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। देश में अब तक 3.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1.39 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग : भारतीय उड़ानों पर तीन मई तक रोक
भारत में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हांगकांग ने तीन मई तक भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग ने इतनी ही अवधि के लिए पाकिस्तान और फिलीपींस के साथ भी हवाई यातायात निलंबित कर दिया है। हांगकांग सरकार ने यह फैसला तब किया जब विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट से हांगकांग पहुंचे 50 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

नेपाल : 14 मई तक बंद रहेंगे शहरी स्कूल 
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल सरकार ने 14 मई तक शहरी क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। नेपाल कैबिनेट की एक आपात मंत्रिस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में शामिल मंत्री प्रभु शाह ने मीडिया को फोन पर यह जानकारी दी कि स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं जारी रखी जा सकती हैं।

फ्रांस : कई देशों पर अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू
फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर चिंताओं के चलते अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली और दक्षिण अफ्रीका से प्रवेश प्रतिबंधों को सख्त करने की घोषणा की है। अगले हफ्ते से इन देशों से फ्रांस में प्रवेश करने वाले लोगों पर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू होगा। यह नियम फ्रेंच गुयाना के अपने विदेशी क्षेत्र के हवाई यात्रियों पर भी लागू होंगे।

पाक में शवों को दफनाने की किल्लत
भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान की हालत सबसे खराब है। यहां कराची के कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने के कारण पास के खाली मैदान में शवों को दफनाने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। यहां भी अब जगह की किल्लत है। देश में संक्रमितों की संख्या 7,61,437 है जबकि 16,316 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक मृतक सिंध प्रांत से हैं।

बांग्लादेश : 14 मिनट में एक संक्रमित की मौत
कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,385 है, वहीं पिछले तीन दिनों में हर 14 मिनट में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। बीते रविवार (18 अप्रैल) को देश में 18 मार्च, 2020 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 


श्रीलंका : सख्त दिशा-निर्देश लागू
श्रीलंका में अब तक 96,796 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है जिनमें से 618 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसे देखते हुए जाफना में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed