फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus in world live updates Hindi news covid19 16th April positive cases and death toll rises Donald trump America, Britain, Italy, France, Spain, Pakistan

दुनिया में कोरोना: फ्रांस में 24 घंटे में 753 मौतें, दुनियाभर में 140000 हुई मृतकों की संख्या

Fri, 17 Apr 2020 04:30 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Apr 2020 04:30 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, पांच लाख के करीब लोग ठीक हो चुके हैं।अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2600 लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद अमेरिका में मौत का आंकड़ा 25 हजार को पार कर गया है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
coronavirus in world live updates Hindi news covid19 16th April positive cases and death toll rises Donald trump America, Britain, Italy, France, Spain, Pakistan
Corona in World - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्सः

विज्ञापन
आईएमएफ ने पाकिस्तान को दिया 1.4 अरब डॉलर
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर की सहायता राशि दी है।


ब्राजीलियाई स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त
  • ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कोरोना आपदा के बीच अपने स्वस्थ्य मंत्री को पद से हटा दिया है।


दुनिया में 140000 मौतें
  • समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 140000 हो गई है। 


फ्रांस में 753 मौतें
  • कोरोना की वजह से फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 753 लोगों की मौत हुई है।




यूके ने कोरोना वायरस लॉकडाउन तीन हफ्ते बढ़ाया। 

 

न्यूयॉर्क में कोरोना लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाया गया

  • न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने राज्य में बंद की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि आंकड़े दिखाते हैं कि स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन 'हम जो कर रहे हैं उसे हमें जारी रखना होगा।'
  • कुओमो ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं देख रहा हूं कि संक्रमण की दर और कम हुई है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका के कोविड-19 केंद्र में 606 और लोगों की मौत हुई जो पिछले 10 दिनों में रोजाना के सबसे कम आंकड़े हैं।

जापान ने पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की
  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को आपातकाल की व्यवस्था पूरे देश में लागू करने की घोषणा की।
  • इस घोषणा से क्षेत्रीय गवर्नर से लोगों को घर में रहने का आह्वान कर सकते हैं लेकिन कोई दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार दुनिया के अन्य देशों सख्त लॉकडाउन के मुकाबले यह व्यवस्था बहुत कमजोर है।
  • आबे ने पहले तोक्यो समेत सात क्षेत्रों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की थी, जहां हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई थी जिससे आपात चिकित्सा सेवा के धराशायी होने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,37,500 पहुंची
  • दुनियाभर में आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक संकलित आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से अब तक 1,37,500 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • चीन में दिसंबर में सबसे पहली बार कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।
  • इनमें से कम से कम 4,50,500 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गई तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं।
  • इस समय दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में अब तक संक्रमण के 6,39,664 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 30,985 पहुंच चुकी है। इस देश में कम से कम 50,107 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं।
  • अमेरिका के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित इटली है जहां संक्रमण के कुल 1,65,155 मामलों में से 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मामलों की संख्या है।

कोरोना से चिली के मशहूर लेखक लुइस सेपूलवेदा की स्पेन में मौत
  • चिली के मशहूर लेखक लुइस सेपूलवेदा की उत्तरी स्पेन में कोविड-19 से मौत हो गई है। करीब छह हफ्ते पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह 70 साल के थे। उनके प्रकाशक तस्केत्स ने बृहस्पतिवार को बताया, 'लेखक लुइस सेपूलवेदा का निधन ओवियदो में हो गया। हमें उन्हें खोने का बहुत अफसोस है।'

स्पेन में आज 551 लोगों की मौत
  • एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में आज 551 नए कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में मरने वालों का आंकड़ा 19 हजार पहुंच गया है। 


पाकिस्तान में तब्लीगी जमात के नौ सदस्य संक्रमित
  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तब्लीगी जमात के कम से कम नौ कार्यकर्ताओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि देश में संक्रमण के कुल मामले 6,506 हो गए हैं।
दक्षिण कोरिया में कोरोना के 22 नए मामले
  • दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22 और मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या 10,613 पहुंच गई है, जबकि 229 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • गुरुवार को दर्ज किए गए नए मामलों के साथ दक्षिण कोरिया में वायरस के संक्रमण में दैनिक वृद्धि लगातार चौथे दिन 30 से नीचे रही है।
चीन ने रूसी सीमा पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया
  • चीन में कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 34 विदेशों से आए हुए लोग शामिल हैं। 
  • सीमा पार से आने वाले चीनी नागरिकों के कारण अचानक तेज हुए संक्रमण के मामले को रोकने के लिए प्रशासन ने रूस से सटी देश की उत्तर-पूर्वी सीमा पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया है।
कोरोना वायरस का सटीकता से पता लगाने वाली नई जांच विकसित: अध्ययन
  • वैज्ञानिकों ने एक नई जांच विकसित की है जो कोरोना वायरस का अधिक तेजी और सटीकता से पता लगा सकती है और पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया (पीसीआर) आधारित जांच पर दबाव से राहत दिला सकती है जिसका इस्तेमाल अभी किया जा रहा है।
  • अभी कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने में पीसीआर आधारित जांच का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संवेदनशील जांच में मरीज के मुंह के लार के नमूने की जांच की जाती है ताकि विषाणु की छोटी-से छोटी मात्रा का भी पता लगाया जा सके।
टीके से ही सामान्य स्थिति में लौट सकती है दुनिया: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 का टीका ही एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो दुनिया में ‘सामान्य स्थिति’ ला सकता है। 
  • इसके साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक टीका विकसित हो जाने की उम्मीद जताई।
अमेरिका में गवर्नर के आदेश के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
  • कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अमेरिका के मिशिगन में लोगों को घर में रहने और व्यवसायों को बंद रखने के गवर्नर ग्रेचेन व्हिमर के आदेश को लेकर अपनी नाराजगी जताने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।
  • सैकड़ों प्रदर्शनकारी पोस्टर लहरा रहे थे। जिनमें से एक पर लिखा था, ‘गवर्नर व्हिमर हम कैदी नहीं हैं।’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘मिशिगन के लोग ग्रेचेन के खराब रवैये के खिलाफ हैं।’
एनबीए स्टार टाउन्स की मां की कोरोना से मौत
  • एनबीए बास्केटबाल टीम मिनेसोटा टिंबरवोल्व्स के स्टार खिलाड़ी कार्ल एंथोनी टाउन्स की मां जैकलीन टाउन्स की कोविड-19 से हफ्तों तक जूझने के बाद मौत हो गई।
  • टाउन्स के परिवार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, ‘कोविड-19 के कारण जैकलीन टाउन्स की असमय मौत से टाउन्स परिवार शोक में डूब गया है।’
कोरोना पीड़ित ने ट्रंप से की चीन से मुआवजा मांगने की अपील
  • कोरोना वायरस को वुहान की एक प्रयोगशाला में आनुवंशिक रूप से तैयार किए जाने का आरोप लगाते हुए इस जानलेवा विषाणु के संक्रमण से उबरे एक भारतीय-अमेरिकी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होने के एवज में चीन से मुआवजा मांगने का अनुरोध किया।
लंदन में गर्भवती नर्स की कोरोना वायरस से मौत
  • ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक गर्भवती नर्स की मौत हो गई, लेकिन उसकी बच्ची का जन्म सफलतापूर्वक हो गया और उसकी हालत ठीक है।
  • एक अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी, जहां वह काम करती थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या नवजात बच्ची को वायरस से संक्रमित पाया गया है या नहीं।
फंडिंग रोकने पर बरसे डब्ल्यूएचओ प्रमुख
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का वित्त पोषण (फंडिंग) रोकने के अमेरिका के फैसले पर बुधवार को बरसते हुए उसके फैसलों की समीक्षा करने का वादा किया।
  • हालांकि, उन्होंने कथित कुप्रबंधन, कुछ गतिविधियों पर पर्दा डालने और गलत कदम उठाने के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शिकायतों को नजरंदाज कर दिया।
अमेरिका में 24 घंटे में 2600 की मौत
  • जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी गई है कि कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में बीते 24 घंटों में करीब 2600 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अबतक की एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतों की संख्या है।
अमेरिका ने शिखर को पार किया: ट्रंप
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में अमेरिका ने शिखर को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed