फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World, Corona Positive Cases exceeded 25 million infected in the world, before school opens in France

Coronavirus: दुनिया में संक्रमित ढाई करोड़ के पार, आठ लाख से अधिक लोगों की मौत

Mon, 31 Aug 2020 07:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Aug 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in World, Corona Positive Cases exceeded 25 million infected in the world, before school opens in France
corona in world - फोटो : पीटीआई

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2.5 करोड़ के पार पहुंच गई। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 8.50 लाख तक पहुंच गया है। महामारी की चपेट में आने वाले लोगों में 1.77 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


संक्रमित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,173,236   है और 182,779 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, ब्राजील में 120,262 लोग संक्रमित हुए है। मेक्सिको में यह आंकड़ा 63,819 तक पहुंच गया है। वहीं, बीते दिनों कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें क्रमश: अमेरिका, ब्राजील और भारत में हुई हैं।
विज्ञापन


ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा  38,62,311  होने के साथ ही 1,20,262 मौतें दर्ज की गई हैं, जो अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। ब्राजील के बाद तीसरा स्थान भारत का है, जहां 35 लाख से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसएसई के अनुसार, 500,000 से अधिक मामले वाले देशों में रूस, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबिया और मैक्सिको शामिल हैं, जबकि 40,000 से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको, भारत और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

 जर्मनी में कोरोना के मामले   241,771
 जर्मनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 785 से बढ़कर 242,835 तक पहुंच गई है। रविवार रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के आंकड़ों की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मरने वालों की संख्या छह से बढ़कर 9,295 हो गई है।

पाकिस्तान में कोरोना के 264 नए मामले

पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 के 264 नए मामले सामने आए है, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,95,636 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,288 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,80,547 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 601 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
मेक्सिको में 63,819 कोरोना मरीजों की मौत
मेक्सिको में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 591,712 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या  63,819 तक पहुंच गई है।
 
दक्षिण कोरिया में रेस्तरां, पब और बेकरी पर लगा प्रतिबंध
दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते घनी आबादी वाले क्षेत्र सियोल में रेस्तरां, पब और बेकरी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने कहा कि शनिवार मध्यरात्रि तक संक्रमितों के आंकड़े में 299 नए मरीज शामिल हुए हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार से अधिक पहुंच गई है।
 
चीन में संक्रमण के नौ नए मामले 
बीजिंग। चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले दिनों ठीक हुए मरीजों की संख्या 27 है। चीन में अब तक कुल 85 हजार से अधिक लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं और मरने वालों की संख्या चार हजार से अधिक के आंकड़े को पार कर चुकी है। 
 
कनाडा ने चीनी फार्मा कंपनी के साथ वैक्सीन बनाने के समझौते को किया रद्द
कनाडा ने दवाओं को भेजने में देरी के कारण चीनी दवा कंपनी कैनसिनो के साथ कोरोना वैक्सीन विकास समझौते को रद्द करने का फैसला किया है। दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण ये फैसला तो नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed