फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world, corona death toll and positive cases in world

दुनिया में मृतकों का आंकड़ा 8 लाख के पार, 2.30 करोड़ हुए  से अधिक संक्रमित 

Sat, 22 Aug 2020 07:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Aug 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world, corona death toll and positive cases in world
दुनिया में कोरोना - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 2.30 करोड़ पार कर गया, वहीं मृतकों की संख्या भी 8 लाख से अधिक हो गई। महामारी की चपेट में आए 1.56 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, अमेरिका महामारी की चपेट में आए सबसे प्रभावित देशों में से पहले नंबर पर बना हुआ है। कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके चलते देश में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के श्रम मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में बेरोजगारी भत्ता लाभ पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार दो सप्ताह तक गिरावट दिखी लेकिन फिर इसने यह संख्या पार कर दी है। पिछले सप्ताह करीब 11 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया। लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद संख्या बढ़ने से इस बात के संकेत मिले हैं कि अभी भी कई कंपनियों में छंटनी हो रही है। नए आंकड़े बताते हैं कि पांच महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अर्थव्यवस्था कमजोर है।
विज्ञापन

 
दक्षिण कोरिया में 324 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 324 नए मामले सामने आए हैं। देश में मार्च की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के मामले मिलने की यह सबसे बड़ी संख्या है। अधिकतर नए मामले राजधानी सियोल में सामने आ रहे हैं। देश में मामले बढ़कर 16,670 हो गए हैं, जिसमें से 309 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चीन की खनन कंपनी ने मंजूरी मिले बिना पापुआ न्यू गिनी में किया वैक्सीन का परीक्षण
पापुआ न्यू गिनी में चीन की एक खनन कंपनी ने अपने वैक्सीनेशन परीक्षण में कोविड-19 के खिलाफ कर्मचारियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने का दावा किया है। द् ऑस्ट्रेलियन अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री पापुआ जेल्टा वॉन्ग ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय खनन कंपनी (रामू निको मैनेजमेंट) के इस दावे की जांच कर रहा है।

राष्ट्रीय महामारी प्रतिक्रिया नियंत्रक डेविड मैनिंग ने  गुरुवार को ही पापुआ न्यू गिनी में कोविड-19 वैक्सीन पर होने वाले परीक्षण या जांच पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में पता लगा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यहां किसी भी तरह के वैक्सीन परीक्षण की मंजूरी नहीं दी थी।
 
न्यूजीलैंड में सामने आए 11 नए मामले
 न्यूजीलैंड में शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अगले सप्ताह प्रतिबंधों में ढील देने के निर्णय को बदल दिया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को ऑकलैंड क्षेत्र में अलर्ट 3 लॉकडाउन और बाकी अन्य जगहों पर अलर्ट 2 घोषित कर 26 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा की। ऑकलैंड में नौ मामले स्थानीय हैं, जबकि दो मामले बाहर से शहर में आए लोगों के हैं।
 
म्यांमार ने राखीन की राजधानी में लगाया लॉकडाउन
म्यांमार ने वायरस के प्रकोप के बाद संघर्षग्रस्त राखीन राज्य की राजधानी सितवे में लॉकडाउन लगा दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सोमवार से पश्चिमी क्षेत्र में उन्नीस लोगों को संक्रमित पाया गया है।

 
चीन में हो रही पूल पार्टी
भले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सामूहिक समारोहों के खिलाफ चेतावनी जारी की है, लेकिन वायरस के उत्पत्ति स्थल चीन ने इन चेतावनियों के खिलाफ आंखें मूंद लीं हैं। चीन ने बड़े पैमाने पर पूल पार्टियों की अनुमति दे दी है। हाल ही में चीन के ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में 27 लाख चीनी पर्यटक हुबेई प्रांत के वुहान गए, जहां कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था। म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान वुहान में एक पूल पार्टी में हजारों बड़े-बड़े नकाब पहने लोगों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed