फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA Republican attorney generals from 14 states asked Donald Trump to hold China accountable for Corona

डोनाल्ड ट्रंप से 14 राज्यों के रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरलों ने कहा, कोरोना के लिए चीन को जवाबदेह ठहराया जाए

Thu, 14 May 2020 01:17 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, टालोहासी
पीटीआई, टालोहासी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 May 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA Republican attorney generals from 14 states asked Donald Trump to hold China accountable for Corona
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वाकयुद्ध जारी है। अमेरिका में 14 राज्यों के रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरलों ने देश के ट्रंप से बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने के कारण हुए नुकसान के लिए राज्यों और संघ की साझेदारी की मदद से चीन की जवाबदेही तय करें।

विज्ञापन


राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि चीन की साम्यवादी सरकार सूचना मुहैया कराने में संभवत: असफल रही या फिर उसने गलत सूचना दी, जिसके कारण यह वायरस फैला। पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 फैलने से हमारे राज्यों को बहुत नुकसान हुआ है। इस वायरस के कारण हमारे कई नागरिकों की मौत हो गई है और वे इसके कारण प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


हमारी अर्थव्यवस्थाएं बंद हो गई हैं। बड़े और छोटे कारोबार इतनी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं कि उनमें से कई पुन: खुल भी नहीं पाएंगे। फ्लोरिडा की अटॉर्नी जनरल एशले मूडी और दक्षिण कैरोलाइना के अटॉर्नी जनरल एलन विल्सन के नेतृत्व में अलास्का, अर्कांसस, जॉर्जिया, इंडियाना, कंसास, केंटुकी, लुइसियाना, मोंटाना, नेब्रास्का, ओकलाहामा, टेनेसी और पश्चिम वर्जीनिया ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडी ने फोन पर बताया कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी समेत और अटॉर्नी जनरलों को भी इस समूह में शामिल करना चाहती हैं ताकि चीन को इस महामारी के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले इस वायरस से अमेरिका में 85,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस संबंधी मामले को लेकर चीन से नाखुश ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया था कि यह वायरस अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते होने के तुरंत बाद फैलना शुरू हुआ।


उन्होंने अटार्नी जनरलों के पत्र पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की लेकिन ट्वीट किया कि अभी स्याही सूखी भी नहीं थी कि दुनिया पर चीन से फैली महामारी की मार पड़ी। सौ व्यापार समझौतों से भी भरपाई नहीं होगी ...निर्दोष लोगों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed