फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA death toll rises One-fourth of people worldwide die in America

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में

Sat, 25 Apr 2020 02:32 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA death toll rises One-fourth of people worldwide die in America
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका कितना प्रभावित है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले अमेरिका में सामने आए हैं। शुक्रवार को आए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विज्ञापन


नवंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 1,97,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में 9.2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका इस संक्रामक रोग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। देश में 9.2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं और मरने वाले लोगों की संख्या 52,000 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में कोविड-19 के मामले छह देशों स्पेन (2,19,764), इटली (1,92,994), फ्रांस (1,59,495), जर्मनी (1,54,545), ब्रिटेन (1,44,635) और तुर्की (1,04,912) के कुल मामलों से भी अधिक हैं।

न्यूयॉर्क में सबसे अधिक मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस वायरस से सबसे अधिक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और दो लाख 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में संक्रमण का बुरा दौर बीत चुका है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशभर में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में 38 प्रतिशत जांच रिपोर्ट में संक्रमण के मामले सामने आए थे, इस हफ्ते यह संख्या गिरकर 28 प्रतिशत रह गई। न्यूयॉर्क में एक हफ्ते पहले के मुकाबले अब नए मामले मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और समान अवधि में मरने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत तक कम हो गई है।


ट्रंप ने कहा कि नए मामलों की संख्या में गिरावट के परिणामस्वरूप आधे राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले कैलिफोर्निया, मिनेसोटा और टेनेसी ने कुछ क्षेत्रों में काम फिर शुरू करने की अतिरिक्त योजनाओं की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हम हर अमेरिकी से सतर्कता बरतने और साफ-सफाई रखने, सामाजिक दूरी बनाने और चेहरे पर मास्क लगाने के लिए कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed