फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in Kuwait Indian doctor dies from COVID-19 according to a media report.

कुवैत में भारतीय डॉक्टर की कोरोना वायरस से मौत, तेल कंपनी में दे रहे थे सेवा

Mon, 11 May 2020 02:00 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कवैत
पीटीआई, कवैत Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kuwait Indian doctor dies from COVID-19 according to a media report.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कुवैत में कोरोना वायरस संक्रमण से भारत के एक दंत चिकित्सक की मौत हो गई। वह देश के ऐसे दूसरे स्वास्थ्य कर्मी हैं जिनकी मौत कोविड-19 से हुई है।

विज्ञापन


समाचार वेबसाइट टाइम्स कुवैत के अनुसार 54 वर्षीय डॉक्टर वासुदेव राव की मौत शनिवार को जाबेर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह पिछले 15 साल से कुवैत में रह रहे थे और कुवैत की एक तेल कंपनी में दंत चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन


राव कुवैत में भारतीय दंत चिकित्सक पेशेवरों के संगठन 'इंडियन डेंटिस्ट अलायंस' के सदस्य भी थे। संगठन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक शुक्रवार को मिस्र के ईएनटी विशेषज्ञ तारेक हुसैन मोकेमीर की मौत संक्रमण की वजह से हो गई। वह 62 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वंदे भारत अभियान के तहत कुवैत में फंसे 171 भारतीय नागरिकों को चेन्नई लाया गया। कुवैत में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 लोगों की मौत हो चुकी है और 8,688 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed