{"_id":"5ea1658e32124d5e94060f7c","slug":"coronavirus-in-china-updated-hindi-news-27-new-asymptomatic-cases-the-number-of-such-cases-reached-close-to-1000","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन में बिना किसी लक्षण के संक्रमित होने के 27 नए मामले, ऐसे मामलों की संख्या 1000 के करीब पहुंची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चीन में बिना किसी लक्षण के संक्रमित होने के 27 नए मामले, ऐसे मामलों की संख्या 1000 के करीब पहुंची
Thu, 23 Apr 2020 03:23 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
चीन कोरोना वायरस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना का कहर एक बार फिर चीन को चिंता में डाल दिया है। इस बार चीन में जो नए मामले सामने आ रहे हैं उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
चीन में कोरोना संक्रमण के ऐसे 27 नए मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। इन मामलों को एसिम्पटोमैटिक कहा जाता है और ऐसे मामलों की संख्या चीन में 984 हो गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ली केकियांग के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित
वहीं, प्रधानमंत्री ली केकियांग के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति ने देश के स्वास्थ्य अधिकारियों से घातक वायरस से निपटने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा। इन मामलों में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों में बुखार, खांसी या गला खराब जैसे कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन उनसे दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा होता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि इन 27 मामलों के अलावा बुधवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले भी सामने आए, जिनमें विदेशों से यहां लौटे चीन के छह नागरिक शामिल हैं। चार अन्य मरीजों में से तीन रूस से लगी सीमा पर स्थित हेइलोंगजियांग प्रांत और एक गुआंगदोंग प्रांत के हैं जो स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए।
बुधवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई
एनएचसी ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई। उसने बताया कि बुधवार तक देश में कोरोना वायरस के कुल पुष्ट मामले 82,798 थे, जिसमें से जान गंवाने वाले 4,632 लोग और बाहर से आए 1,616 लोग शामिल हैं। एनएचसी ने बताया कि बाहर से आए संक्रमित लोगों में से 37 की हालत गंभीर है।
बिना लक्षण के संक्रमित मरीज बढ़ा रहे चीन की चिंता
लेकिन चीन के अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बिना लक्षण के संक्रमित पाए जा रहे लोगों के बढ़ते मामले हैं। एनएचसी ने बताया कि बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए 27 नए मामलों में एक विदेश से आया व्यक्ति शामिल है। इसके साथ ही देश में ऐसे मामलों की संख्या 984 हो गई है, जिसमें 166 बाहर से आए लोग हैं, जो अभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
इस बीच सेंट्रल लीडिंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ली ने बुधवार को कहा कि देश और विदेश में उत्पन्न हो रही नई परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस को लक्षित ढंग से नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयास जनवरी से सेंट्रल लीडिंग ग्रुप की देखरेख में किए जा रहे हैं।