फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus denying theorist died due to corona virus after not wearing mask and follow social distancing

कोरोना को ना मानने वाले शख्स की मास्क नहीं पहनने की वजह से हुई मौत

Fri, 29 Jan 2021 08:28 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 29 Jan 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
coronavirus denying theorist died due to corona virus after not wearing mask and follow social distancing
कोरोना वायरस की चपेट में आकर गैरी मैथ्यू की मौत - फोटो : Daily mail london

कोरोना वायरस से इनकार करने वाले सिद्धांतकार के लिए मास्क ना पहनना भारी पड़ गया। 12 जनवरी को ये शख्स कोरोना की चपेट में आया और मास्क ना पहनने की वजह से इसकी मौत हो गई। 46 साल का गैरी मैथ्यू कोरोना वायरस के पॉजिटिव आने से एक हफ्ते पहले बीमार पड़ गया था। 

विज्ञापन


एक मी़डिआ रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव होने के एक दिन बाद ही गैरी की मौत हो गई। गैरी मैथ्यू के परिवार वालों का कहना है कि वो कोरोना वायरस को असल में नहीं मानता था, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसी गाइडलाइंस को नहीं मानता था।
विज्ञापन


ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस की वजह से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सरकार महामारी की शुरुआत में सख्त कदम उठाती तो पीड़ितों की संख्या को कम किया जा सकता था। मैथ्य के चचेरे भाई ट्रिस्टन कोपलैंड का कहना है कि वो मैथ्य से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिस्टन ने बताया कि मैथ्यू और उसके दोस्तों सरकार को गलत साबित करने के लिए जानबूझकर बाहर जाते थे और लोगों से मुलाकात करते थे। मैथ्यू के भाई ने एक स्थानीय पड़यंत्रकारी फेसबुक ग्रुप पर आरोप लगाया है कि ग्रुप की वजह से मैथ्यू ने कोरोना वायरस को गंभीर नहीं लिया था। 

मैथ्यू के भाई का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रति उसका ये रवैया इसलिए ऐसा था क्योंकि माइकल गोेवे ने टोरी के सांसद सर डेसमंड स्वेन से माफी मांगने के लिए कहा था क्योंकि उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर झूठ फैलाया था। कैबिनेट ऑफिस के मंत्री ने कहा कि सर डेसमंड को अपने कथन के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

सर डेसमंड ने कहा था कि यह एक प्रबंधीय जोखिम लगता है, विशेष रूप से आंकड़ों में हेर-फेर किया गया है। हमें बताया गया है कि इस समय एक घातक बीमारी चल रही है। सर डेसमंड ने लॉकडाउन को पूरी तरह से विफल बताया, हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वो लोगों को वायरस से बचान के लिए टीका लगाने का विरोध कर रहे हैं।


इस पर माइकल गोवे ने कहा कि सर डेसमंड गलत हैं। मैंने उनके साथ काम किया है, उनके साथ लगाव भी है लेकिन उनके ऐसे बेतुके बयानों से डर लगता है। बता दें कि अभी तक ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वजह से एक लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है और मौजूदा समय में 37,000 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed