फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus crisis: global aviation market can lose 29 billion dollars

कोरोना संकट : वैश्विक विमानन बाजार को होगा 29 अरब डॉलर का नुकसान, घट सकता है एयर ट्रैफिक

Sat, 22 Feb 2020 12:32 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Feb 2020 12:32 AM IST
सार

कोरोनावायरस की वजह से फैले संक्रमण से इस साल एशियाई विमानन कंपनियों की मांग में 13 फीसदी की गिरावट आ सकती है। यह गिरावट ऐसे समय में आएगी, जब इन कंपनियों की बिक्री बढ़ रही है।

विज्ञापन
Coronavirus crisis: global aviation market can lose 29 billion dollars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कोरोनावायरस के संकट की वजह से वैश्विक विमानन बाजार को इस साल 29 अरब डॉलर की चपत लग सकती है। इनमें चीनी विमानन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से फैले संक्रमण से इस साल एशियाई विमानन कंपनियों की मांग में 13 फीसदी की गिरावट आ सकती है। यह गिरावट ऐसे समय में आएगी, जब इन कंपनियों की बिक्री बढ़ रही है।

विज्ञापन




आईएटीए के मुताबिक, इस संकट की वजह से वैश्विक एयर ट्रैफिक इस साल 4.7 फीसदी तक कम हो जाएगी। यह 2008-09 में आए वित्तीय संकट के बाद मांग में पहली गिरावट होगी। वर्तमान में कई देशों ने चीन जाने और वहां से लौटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, ब्रिटिश एयरवेज, जर्मनी की लुफ्थांसा, ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस और अमेरिका की तीन बड़ी विमानन कंपनियों ने मई तक के लिए चीन की उड़ानें बंद कर दी हैं। घरेलू विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी जून तक चीन के लिए उड़ानें रद्द कर दी है।

विज्ञापन

वैश्विक विमानन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण समय

आईएटीए के महानिदेशक एवं सीईओ अलेक्जेंडर डे जूनियक ने कहा कि चीन में फैले कोरोना संकट से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। यात्रियों में डर का माहौल है। चीन के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान की सरकारें और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक विमानन उद्योग के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण समय है। इस संकट को खत्म करना पहली प्राथमिकता है। इससे निजात मिलने के बाद वैश्विक विमानन उद्योग एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में डूबा कारों का कारोबार, फरवरी में 92 फीसदी बिक्री घटी

चीन में कार का कारोबार लगभग खत्म हो गया है। फरवरी के पहले दो सप्ताह में यात्री कारों में 92 प्रतिशत की भारी भरकम गिरावट आई है। चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। हालांकि उद्योग जगत को इस महीने थोड़ी सी आशा भी बची है और उसका आकलन है कि पूरे फरवरी महीने में कुल गिरावट कम होकर 70 फीसदी पर आ सकती है। 

उनका यह भी मानना है कि यह गिरावट अस्थाई है और इसमें सुधार आ सकता है पर यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बाजार कितनी तेजी से अपने पैरों पर खड़ा होता है और सरकार को मामला दोबारा पटरी में लाने में कितना वक्त लग सकता है। 

जानकारों का कहना है कि कारों की बिक्री में इतनी बड़ी गिरावट इस बात का संकेत दे रही है कि कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था को कितना गहरा आघात पहुंचाया है। इससे पहले जनवरी महीने में कार के कारोबार में पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। जानकारों का यह भी मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था को 20 अरब डॉलर का नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed