फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Corona does not allow pain until the body is laid

शरीर में जाल बिछाने तक दर्द महसूस नहीं होने देता कोरोना

Fri, 23 Oct 2020 07:27 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 23 Oct 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Corona does not allow pain until the body is laid
coronavirus - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ एरीजोना यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के फार्मोकोलॉजी विभाग के भारतीय मूल के प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता डॉ राजेश खन्ना का दावा है कि कोरना शरीर में अपना जाल बिछाने तक व्यक्ति को दर्द महसूस नहीं होने देता है। इसी कारण संक्रमण के तीन-चार दिन बाद जब मरीज के शरीर में वायरस फैल चुका होता है तब उसे शरीर या मांसपेशी में दर्द महसूस होता है। उन्होंने 100 चूहों पर हुए अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

विज्ञापन


स्पाइक प्रोटीन रोकता है दर्द के संकेत
वैज्ञानिकों के अनुसार, वैस्कुलर इंडोलिथियल ग्रोथ फैक्टर नामक प्रोटीन न्यूरोपिलीन-1 रिसेप्टर को जकड़ लेता है। इससे हुई प्रतिक्रिया में न्यूरॉन सक्रिय हो जाते हैं। इनके सक्रिय होते ही व्यक्ति दर्द महसूस करने लगता है। संक्रमण में वायरस इसी रिसेप्टन न्यूरोपॉलिन-1 को जकड़ लेता है और वायरस की ऊपरी सतह पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन दर्द महसूस कराने वाले संकेत रोक देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


...और आप बेफिक्र होकर घूमते रहते हैं
प्रोफेसर खन्ना के अनुसार, संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को शुरुआत में दर्द महसूस नहीं होता है। वह बेफिक्र होकर घूमता रहता है। इसी कारण से वायरस तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के इस रूप को समय रहते पहचानना बहुत मुश्किल है।

भारतीय इंजीनियर ने बनाया स्पर्श रहित सैनिटाइजर कम थर्मामीटर
भारतीय इंजीनियर रोहन अग्रवाल द्वारा बनाई एक मशीन सैनिटाइजर के साथ ही थर्मामीटर का काम करेगी। ऑटोमेटिक मशीन को छूने की जरूरत भी नहीं है। पूरी तरह से विदेशी मशीन में लगने वाली सभी कलपुर्जे भारत में ही बने हैं। महज 2 वर्ष पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़कर निकले रोहन अग्रवाल की इस मशीन की कीमत महज 4 हजार रुपये है। पिछले 1 महीने के दौरान देश-विदेश से मशीन के पांच हजार से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed