फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus, Chinese President told Pakistan, economy will not be affected

कोरोनावायरसः चीनी राष्ट्रपति ने पाक से कहा- नहीं प्रभावित होगी अर्थव्यवस्था

Fri, 21 Feb 2020 02:23 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Feb 2020 02:23 AM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते चीन की अर्थव्यवस्था के बुरी तरह प्रभावित होने की वैश्विक आशंका को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नकार दिया है। जिनपिंग ने अपने साथी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार को भरोसा दिलाया कि इस महामारी से चीन के दीर्घकालिक विकास पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

विज्ञापन
coronavirus, Chinese President told Pakistan, economy will not be affected
शी जिनपिंग और इमरान खान

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की तरफ से खुद को चीन की तरफ से लगातार वित्तीय मदद मिलने में बाधा आने की आशंका जताने पर यह भरोसा दिलाया गया। पाकिस्तान को खासतौर पर 60 अरब डॉलर लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) प्रोजेक्ट के बीच में थमने की आशंका है।

विज्ञापन


सरकारी टीवी सीजीटीएन के मुताबिक, जिनपिंग ने इमरान को कहा है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस का अधिकृत नाम) से चीन की लड़ाई के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इससे चीन की अर्थव्यवस्था पर हुआ प्रभाव अस्थायी है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते चीन में एक महीने से कामकाज पूरी तरह ठप है, जिसके चलते अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठहर गई है।

विज्ञापन

चीन ने घटाईं ब्याज दरें

चीन ने गुरुवार को ब्याज दरों में खासी कटौती की है। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को पहुंचे नुकसान का सामना करने की कवायद में उठाया गया है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने बताया कि  यहां लोन प्राइम रेट 4.15 प्रतिशत था जिसे घटा  कर अब 4.05 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में 114 मरीज और मरे, मरने वालों की संख्या पहुंची 2118

चीन में कोरोना वायरस से पीड़ित 114 मरीजों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या 2118 पर पहुंच गई है। हालांकि अब राहत की बात यह है कि संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में अब गिरावट देखी जा रही है।

लेकिन आरोप है कि मरीजों की घटती संख्या चीनी अधिकारियों की तरफ से संक्रमित लोगों की परिभाषा बदल लेने का परिणाम है। फिलहाल 74 हजार लोगों में संक्रमण होने का आकलन है।

ईरान में दो मरे

ईरान में कोरोना से दो की मौत हो गई है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले चीन के बाहर हांगकांग, फिलीपींस, ताईवान और जापान में कोरोना से लोगों की मौत हो चुकी है। चीन से बाहर संक्रमित लोगों की संख्या 1,100 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed