फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus china hospital covid death data is just tenth of total toll

COVID-19: चीन में पांच हफ्तों में नौ लाख मौतें! चीनी यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट ने खोली जिनपिंग सरकार की पोल

Tue, 17 Jan 2023 12:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 12:11 PM IST
सार

Coronavirus: पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी के मध्य तक देश की 64 फीसदी जनसंख्या कोरोना की चपेट में आ चुकी है। 

विज्ञापन
coronavirus china hospital covid death data is just tenth of total toll
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने स्वीकार किया है कि कोरोना महामारी से उनके यहां करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि चीन अभी भी सही आंकड़ा छिपा रहा है। माना जा रहा है कि चीन में मौतों का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा है। बता दें कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बीते हफ्ते बताया कि देशभर के अस्पतालों में 12 जनवरी तक करीब 59,938 लोगों की जान कोरोना महामारी के चलते गई। 

विज्ञापन


अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेल्स के फील्डिंग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में महामारी विभाग के अध्यक्ष जू फेंग झांग का दावा है कि चीन मे कोरोना से मौतों का सही आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े से बहुत ज्यादा बड़ा है। झेंग का दावा है कि चीन में कोरोना महामारी की शुरुआत में पहले के 5 हफ्तों में करीब 9 लाख लोगों की जान गई है। झेंग ने यह दावा चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी के नेशनल स्कूल ऑफ डेवलेपमेंट की रिपोर्ट के आधार पर किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी के मध्य तक देश की 64 फीसदी जनसंख्या कोरोना की चपेट में आ चुकी है। झेंग का कहना है कि अगर चीन में कोरोना का फर्टिलिटी रेट 0.1 फीसदी भी है तो चीन में कोरोना महामारी से पहले पांच हफ्तों में करीब नौ लाख लोगों की जान गई होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कई मौतें नर्सिंग होम या घर पर हुई होंगी, जिनकी चीन की सरकार ने गिनती नहीं की होगी। सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में सिर्फ अस्पतालों में हुई मौतें शामिल हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में 21 जनवरी से लूनार न्यू ईयर छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में चीन में करोड़ों लोग इस दौरान अपने-अपने घरों या गृहनगरों की यात्रा करेंगे। ऐसे में चीन में कोरोना महामारी के बेकाबू होने का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में 2023 के अंत तक कोरोना से 12 से 16 लाख तक लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि अगर चीन की सरकार हालात को नियंत्रण करने में सफल रहती है तो यह आंकड़ा कम भी रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed