फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: China dismissed the allegations of late permission to Indian Aircrat bringing medicines

दवा ले जाने वाले भारतीय विमान को इजाजत मिलने में देरी के आरोप पर चीन का इंकार

Sat, 22 Feb 2020 12:57 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Feb 2020 12:57 AM IST
सार

भारत ने गत 17 फरवरी को एलान किया था कि वायुसेना का सबसे बड़ा सी-17 ग्लोबमास्टर विमान मेडिसिन लेकर चीन जाएगा और यह वापसी में न केवल भारतीय बल्कि वहां फंसे पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी लेकर आएगा।

विज्ञापन
Coronavirus: China dismissed the allegations of late permission to Indian Aircrat bringing medicines
वुहान एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन ने उन आरोपों से इनकार किया है जिनमें कहा गया है कि वह भारत के यहां दवाईयां लेकर आने वाले विमान को इजाजत देने में किसी तरह की देरी कर रहा है। यह विमान चीन में फंसे भारतीयों को भी वापस लेकर आएगा। चीन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के अधिकारी इस विमान की यात्रा को अंतिम रूप देने में विचार विमर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन


भारत ने गत 17 फरवरी को एलान किया था कि वायुसेना का सबसे बड़ा सी-17 ग्लोबमास्टर विमान मेडिसिन लेकर चीन जाएगा और यह वापसी में न केवल भारतीय बल्कि वहां फंसे पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी लेकर आएगा। लेकिन इस विमान को उड़ान भरने को लेकर चीन ने अभी तक हरी झंडी नहीं दिखाई है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज से टोक्यो पहुंचे और कोरोना से संक्रमित आठ भारतीयों की सेहत में अब पहले से सुधार है। टोक्यो दूतावास ने ट्विटर पर बताया कि नया कोई भारतीय मरीज सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल तक पहुंचा कोरोना, 200 बंदी संक्रमित

चीन की जेलों में कोरोना के 200 से अधिक मामलों का पता चला है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि पूर्वी शेडोंग प्रांत में रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा पूर्वी झेजियांग प्रांत के शिलिफेंग जेल में 34 मामलों की पुष्टि हुई है।

अब तक 2,236 की मौत, 77 हजार संक्रमित

चीन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में 1,100 का इजाफा होने से इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 75,600 से अधिक हो गई है जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 77 हजार पर पहुंच गया है। चीन में इस बीमारी के चलते 118 लोगों ने और दम तोड़ दिया। जिससे वैश्विक स्तर पर इसकी चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2,247 हो गई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना के नए 48 मामलों का पता चला है। देश में अब 204 लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। ईरान में कोरोना से दो और की मौत के बाद जान गंवाने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है।

चीन में डूबा कारों का कारोबार, 92 फीसदी बिक्री घटी

चीन में कार का कारोबार लगभग खत्म हो गया है। फरवरी के पहले दो सप्ताह में यात्री कारों में 92 प्रतिशत की भारी भरकम गिरावट आई है। चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। हालांकि उद्योग जगत को इस महीने थोड़ी सी आशा भी बची है और उसका आकलन है कि पूरे फरवरी महीने में कुल गिरावट कम होकर 70 फीसदी पर आ सकती है। उनका यह भी मानना है कि यह गिरावट अस्थाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed