फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Cases increased again in America, 104 arrested in London on lockdown protest

कोविड-19: अमेरिका में फिर बढ़े मामले, लंदन में लॉकडाउन विरोध पर 104 गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 02:27 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन। Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 07 Nov 2020 02:27 AM IST
सार

दुनियाभर में संक्रमित संख्या 4.91 करोड़ पार, मृतकों की तादात 12.41 लाख से अधिक
 

विज्ञापन
Coronavirus Cases increased again in America, 104 arrested in London on lockdown protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया में जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.91 करोड़ को पार कर गया है वहीं मृतक संख्या भी 12.41 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, अमेरिका में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या एक दिन में 1.20 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि लंदन में सरकार के लॉकडाउन के खिलाफ रैली निकाल रहे 104 लोगों को प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में लगातार दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा मामले प्रकाश में आए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 1,20,276 संक्रमित दर्ज किए गए। पिछले सात दिनों में से तीन दिनों के भीतर मामलों में एक लाख से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। जबकि सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कई देशों में विरोध भी किया जा रहा है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसने कोरोना वायरस से जुड़े लॉकडाउन के खिलाफ रैली निकाल रहे 104 लोगों को पाबंदियों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्रिटेन में लागू सख्त पाबंदियों के खिलाफ विरोध जता रहे मध्य लंदन में सैकड़ों लोग जमा हो गए थे जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि ब्रिटेन में अब तक 11 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 48,000 लोग संक्रमण के चलते मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


भरोसा बहाल हुए बिना आर्थिक सुधार संभव नहीं : फेडरल प्रमु
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि जब तक लोगों को हालात सामान्य होने का भरोसा नहीं होगा, तब तक पूरी तरह आर्थिक भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी नागरिक मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के संपर्क में आने पर क्वारंटीन हुए ब्रिटेन के विदेश मंत्री
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब कोविड-19 के एक मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन हो गए हैं। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, राब दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे लेकिन वह काम करते रहेंगे। राब जिस व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उसकी पहचान अज्ञात रखी गई है।

ब्राजील में कोरोना के 22,294 नए मामले
ब्राजील मेें पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,294 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड -19 से कुल 630 मौतें दर्ज की गई हैं। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,736 हो गई है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 56,12,319 हो गई है।


कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन हुए ब्रिटेन के विदेश मंत्री
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब कोविड-19 के एक मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन हो गए हैं। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, राब दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे लेकिन वह काम करते रहेंगे। राब जिस व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उसकी पहचान अज्ञात रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed