{"_id":"5ea1f9918ebc3e90ad28f9ac","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-us-senior-senator-elizabeth-warrens-oldest-brother-dies-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कोरोना के कारण सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन के सबसे बड़े भाई का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कोरोना के कारण सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन के सबसे बड़े भाई का निधन
Fri, 24 Apr 2020 01:54 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में वरिष्ठ सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन के बड़े भाई डोनाल्ड रीड हेरिंग का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने ओकलाहोमा में अंतिम सांस ली। यह जानकारी खुद सीनेटर वॉरेन ने दी। बता दें कि वॉरेन के तीन भाइयों में डोनाल्ड रीड हेरिंग सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
वॉरेन ने अपने एक बयान में बड़े भाई हेरिंग के बारे में कहा कि वह आकर्षक और मजाकिया स्वभाव के थे। उन्होंने कहा कि जो चीज उन्हें खास बनाती थी वह थी उनकी मुस्कान। यह उनकी मुस्कान ही थी जो उनके आसपास एक आभामंडल पैदा कर देती थी।
विज्ञापन
वॉरेन यूएस में शीर्ष राजनीतिक हस्तियों में शुमार की जाती हैं। ऐसे में दुनियाभर में राजनीति से जुड़े लोगों के परिवार में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुई मौत का यह एक और मामला है। बता दें कि इससे पहले सीनेटर एमी क्लोबुचर के पति के कोरोना से संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि वह ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार रहे और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने भी इस बीमारी की वजह से अपने सलाहकार और पुराने दोस्त को खो दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के दोस्त और डोनर स्टेनली आई. चेरा की इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई थी।
वॉरेन सहयोगी के अनुसार हेरिंग 86 वर्ष के थे। अप्रैल महीने की शुरुआत में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना के कारण ओक्ला के नॉर्मन में गुरुवार शाम उनका देहांत हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आए। वह अप्रैल माह की शुरुआत में एक पुनर्वास केंद्र में थे।
वहींं वॉरेन ने कहा है कि मैं उन नर्सों और अन्य प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों की आभारी हूं जिन्होंने मेरे भाई की देखभाल की, लेकिन यह बहुत कठिन समय है और बेहद दुखद है कि उनका हाथ थामने और 'आई लव यू' कहने के लिए अंतिम समय में परिवार का कोई सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं था। और अब हममें से कोई उनके अंमित संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहा है जिनके करीब रहना हम पसंद करते थे। मुझे अपने भाई की याद आएगी।
सीनेटर वॉरेन ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने भाई और उनकी कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें प्लेन के कॉकपिट में बैठे हुए एविएटर चश्मा और हेलमेट पहने एक ब्लैक एंड व्हाइट शॉट शामिल था।