{"_id":"5e979bfa8ebc3e6fd100292c","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-study-says-patients-can-spread-the-infection-three-days-before-the-symptoms-of-corona-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण दिखने से तीन दिन पहले ही संक्रमण फैला सकते हैं मरीज: अध्ययन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के लक्षण दिखने से तीन दिन पहले ही संक्रमण फैला सकते हैं मरीज: अध्ययन
Thu, 16 Apr 2020 05:12 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिस कर्मी के शरीर पर दवा का छिड़काव करता सफाई कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मरीज बीमारी के लक्षण दिखने से दो या तीन दिन पहले ही कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। नेचर मेडिसिन जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक, लक्षण दिखने के बाद नियंत्रण उपाय करने से इस बीमारी को फैलने से काफी हद तक रोका जा सकता है। हालांकि कई कारक हैं जो इन उपायों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
हांगकांग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण के संपर्क में आने और लक्षण दिखने के बीच अवधि अगर कम है तो यह लक्षण दिखने से पहले भी संक्रमण फैल सकता है। चीन के गुवांग्झू के अस्पताल में भर्ती 94 मरीजों के वायरल शेडिंग के अस्थायी पैटर्न का आकलन किया गया।
विज्ञापन
इन मरीजों में गले के स्वैब लेने के बाद दो से तीन दिन बाद कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। अध्ययन के मुताबिक, 414 स्वैब का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि लक्षण की शुरूआत से पहले इन मरीजों में संक्रमण फैलाने का लोड अधिक था।
विज्ञापन