फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : PM of Singapore gives confidence to Modi, says will take care of Non Resident Indian

कोरोना: सिंगापुर के पीएम ने मोदी को दिया भरोसा, कहा- भारतीय प्रवासियों का ध्यान रखेंगे

Fri, 24 Apr 2020 03:54 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, सिंगापुर।
वर्ल्ड डेस्क, सिंगापुर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : PM of Singapore gives confidence to Modi, says will take care of Non Resident Indian
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग - फोटो : ट्विटर

वैश्विक महामारी से कोरोना जूझ रहे देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि सिंगापुर में काम करने वाले भारतीय नागरिकों का कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश के अपने नागरिकों की तरह ही ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, ली ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सिंगापुर और भारत में कोविड-19 की स्थिति के बारे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के बलिदान को स्वीकार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें (मोदी को) भरोसा दिया है कि हम यहां भारतीय प्रवासी श्रमिकों की देखभाल उसी तरह करेंगे, जैसे हम सिंगापुर के लोगों की देखभाल करते हैं। प्रवासी श्रमिकों ने यहां काम करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बलिदान दिए हैं। उन्होंने सिंगापुर के लिए कई योगदान दिए हैं, इसलिए उनके प्रति हमारी भी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत में फंसे सिंगापुर के नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी में भारत की मदद के लिए मोदी को धन्यवाद भी दिया। बता दें कि अप्रैल माह के शुरू में सिंगापुर अपने 699 नागरिकों को वापस ले गया था जो लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए थे।

वहीं पीएम ली से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी कोविड-19 से उबरने के बाद स्थिरता और समृद्धि में योगदान दे सकती है। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से कोरोना महामारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सिंगापुर में भारतीय नागरिकों की मदद और देखभाल के लिए उनका आभार जताया।

इससे पहले ली ने मार्च माह के अंत में 1.3 अरब लोगों के विशाल देश में लॉकडाउन लागू किए जाने को 'असाधारण निर्णय' बताया था। उन्होंने कहा भारत और सिंगापुर व्यापक आर्थिक संबंधों के साथ रणनीतिक साझेदार हैं। ली ने अपनी पोस्ट में कहा कि हम महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों पर एक साथ काम करने और आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं ने सिंगापुर और भारत के व्यापक आर्थिक संबंधों पर भी चर्चा की है।

सिंगापुर में भारत के उच्चायोग ने 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस पर विश्व नेताओं के साथ बातचीत के तहत सिंगापुर में अपने समकक्ष को फोन किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल तक सिंगापुर में 1600 से अधिक भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे।

सिंगापुर में कोरोना से संक्रमित भारतीय नागरिक की मौत

इधर, सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भारतीय नागरिक गुरुवार को मृत मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय भारतीय नागरिक यहां के एक अस्पताल की सीढ़ियों पर मृत पाया गया। भारतीय नागरिक की चोटों के कारण मौत हो गई। 

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई गई है। भारतीय उच्चायोग ने भी कहा है कि वह उन वास्तविक परिस्थितियों के विवरण की प्रतीक्षा कर रहा है जिनमें भारतीय नागरिक की मौत हुई। 

उच्चायोग ने एक ईमेल में पीटीआई को बताया कि हम पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस से इस संबंध में पूरी जानकारी लेने का इंतजार कर रहे हैं।  सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृतक कोविड-19 का मरीज था। मानव संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि मृतक एक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करता था। बता दें कि सिंगापुर में अब तक कोरोना वायरस के कुल 11178 मामले सामने आए हैं और इनमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed