फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : More than 1500 deaths a day in America, President Donald Trump preparing to remove lockdown

अमेरिका में हर दिन हो रही 1500 से ज्यादा मौतें, लॉकडाउन हटाने की तैयारी में ट्रंप

Wed, 15 Apr 2020 05:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : More than 1500 deaths a day in America, President Donald Trump preparing to remove lockdown
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोविड-19 महामारी से अब तक 19,34,976 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल 1,20,013 लोगों की विश्व में मौत हो चुकी है। कई देशों में लॉकडाउन है जबकि अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2,228 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले अमेरिका में 24 घंटे में 1,535 लोग मारे जाने की खबर आई थी। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप देश के बाजारों को खोलने की योजना के बेहद करीब हैं। फिलहाल यहां सामाजिक दूरी के निर्देश 30 अप्रैल तक लागू हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने खुद एक बयान जारी कर कहा कि वे देश में अघोषित रूप से लागू लॉकडाउन हटाने की योजना के बहुत करीब हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने भी घोषणा की है कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी का सबसे बुरा दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने भी कहा कि वह धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। अमेरिका में जारी सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों के तहत लोगों को घरों में ही रहने की हिदायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका के मुताबिक, देश में कोविड-19 से अब तक 23,628 लोगों की मौतें हो चुकी हैं जबकि अकेले न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां अभी भी 1.95 लाख लोग संक्रमित हैं। लेकिन ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही नए दिशा-निर्देश तैयार कर राज्यों के गवर्नरों को देंगे ताकि सुरक्षित ढंग से लॉकडाउन हटाया जा सके।

टास्क फोर्स के एलान की योजना
अमेरिका की 33 करोड़ की आबादी में से 95 फीसदी से ज्यादा लोग फिलहाल घरों में बंद हैं। इस बीच, ट्रंप ने कहा है कि हम अपने देश को दोबारा खोलकर सामान्य जीवन चाहते हैं। जल्द ही हमारे देश को खोल दिया जाएगा ताकि लोग सामान्य जिंदगी में लौट सकें।

ट्रंप की योजना विभिन्न सेक्टरों के प्रख्यात लोगों से मिलकर दूसरे टास्क फोर्स की घोषणा करने की है, जो उन्हें देश की अर्थव्यवस्था को खोलने में मदद देगी। बता दें कि देश में तेजी से बढ़ता पर्यटन और यात्रा उद्योग बंद हो गया है, लाखों लोगों की रिकॉर्ड संख्या ने अपनी नौकरी खो दी है।

ट्रंप के आलोचक डॉ. फौसी नहीं होंगे बर्खास्त

ट्रंप ने कोरोना अपने शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी को बर्खास्त करने के विचार से संबंधित खबरों को अफवाह बताया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डॉ. फौसी ने कहा था कि अगर ट्रंप इस महामारी को काबू करने के लिए शुरू में ही कदम उठा लेते, तो अमेरिका में संकट का प्रसार रोका जा सकता था। इसके बाद उन्हें हटाने की अटकलें थीं लेकिन ट्रंप ने कहा फौसी एक बेहतरीन व्यक्ति हैं।

इटली : एक दिन में 566 मौतों पर भी लॉकडाउन में छूट, लोगों में चिंता
इटली ने अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को रोकने की कोशिशों में मंगलवार को लॉकडाउन के उपायों में कुछ छूट देना शुरू कर दिया है। इसे लेकर कुछ दुकान मालिकों और श्रमिकों ने प्रतिबंधों के जल्द हटाने को लेकर चिंता जताई है। अमेरिका के बाद इटली दूसरा ऐसा देश है जहां 20 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं और अब तक 1.60 लाख संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यहां 24 घंटे के भीतर 566 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन : 24 घंटे में 567 मौतें, फैक्ट्रियों में गैर-अनिवार्य श्रमिकों की वापसी शुरू

स्पेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 567 लोगों की मौत होने के बाद, इस देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 18,056 हो गई है। स्पेन में अमेरिका और इटली के बाद मृतकों का दुनिया में तीसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में 1,72,541 लोग संक्रमित हैं। 14 मार्च से लागू लॉकडाउन के बीच अब यहां फैक्ट्रियों और निर्माण साइटों पर गैर-अनिवार्य श्रमिकों की वापसी शुरू हो गई है।

ईरान : एक माह में पहली बार मृतक संख्या सौ से कम
वहीं, ईरान ने मंगलवार को कहा कि देश में एक महीने में पहली बार कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 100 से कम रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहांपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 98 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 4,683 पहुंच गई है।

ब्रिटेन : लॉकडाउन बढ़ाने पर एक राय नहीं

ब्रिटेन में मृतक संख्या 11,329 हो गई है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 88,621 पर पहुंच चुकी है। इनमें 10,261 मौतों के साथ अकेले लंदन में 90 फीसदी लोगों की जान गई है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ाने पर ब्रिटिश कैबिनेट में एकराय नहीं है। गृह मंत्री प्रीति पटेल और वित्त मंत्री ऋषि सुनक तीन सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमत थे, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक इसे 25 मई तक बढ़ाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed