फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi: Impact of lockdown, Criminal, stricken criminals, reduced cases, double digit decline

लॉकडाउन का असर: वायरस से सहमे अपराधी, कम हुए मामले, दो अंकों की आई गिरावट

Sun, 12 Apr 2020 03:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, शिकागो।
वर्ल्ड न्यूज, शिकागो। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 12 Apr 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi:  Impact of lockdown, Criminal, stricken criminals, reduced cases, double digit decline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दुनियाभर में दहशत का पर्याय बने कोरोना वायरस से जुर्म की दुनिया भी सहमी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने वाले इस कोरोना वायरस का असर जरायम की दुनिया पर भी दिख रहा है। अपराध के लिए कुख्यात अमेरिका के शिकागो में लॉकडाउन के बाद पिछले साल के मुकाबले इस अवधि में दस फीसदी अपराध कम हुए हैं जबकि ड्रग्स सौदागरों की गिरफ्तारी में 42 फीसदी की कमी हुई है।

विज्ञापन


वहीं पेरू में अपराध के मामले 84 फीसदी कम हुए हैं, जो कि कई दशकों बाद दो अंकों में गिरावट हैं। अपराध देखने वाले वकीलों का कहना है कि नशे के सौदागरों के सामने अब केवल इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, आर्थिक मंदी दूर होने पर ही वे अपना काम कर पाएंगे। इसके अलावा युद्धक्षेत्र से इतर समूचे लैटिन अमेरिका के उन इलाकों में सबसे ज्यादा हिंसा होती है वहां भी लोगों की हत्या और डकैती के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


एल साल्वाडोर के स्थानीय लोगों का मानना है कि शायद अपराधियों को भी डर है कि कहीं बाहर निकले तो संक्रमण की चपेट में न आ जाए। पिछले महीने यहां हर दिन औसतन दो हत्याओं के मामले समाने आए जबकि कुछ साल पहले यहां ये आंकड़ा औसतन 600 हत्याएं प्रतिदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से लॉकडाउन के चलते दक्षिण अफ्रीका में भी अपराधों में भारी कमी देखी गई है। इस दौरान यहां 101 दुष्कर्म के मामले सामने आए जबकि पिछले साल यह 700 से थे, वहीं गंभीर  हमलों के मामले 2,673 से गिरकर 456 और हत्या के मामले 326 के घटकर 94 हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed