फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Allegations, Top officials of pharmaceutical company Biogen spread virus in US

आरोप: दवा कंपनी बायोजन के शीर्ष अधिकारियों ने ही अमेरिका में फैलाया वायरस

Wed, 15 Apr 2020 06:15 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बोस्टन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बोस्टन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Allegations, Top officials of pharmaceutical company Biogen spread virus in US
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

मार्च के पहले सोमवार को दवा कंपनी बायोजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल वोनाटसोस उत्साहित नजर आ रहे थे। वर्षों की असफलता के बाद उनकी कंपनी की अल्जाइमर दवा ने अच्छे परिणाम दिए थे। राजस्व अभूतपूर्व ढंग से बढ़ा था। फरवरी में बोस्टन में हुई कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि चीन में कोरोना वायरस की वजह से क्या उनकी कंपनी के प्लान और सप्लाई चेन पर असर हो सकता है।

विज्ञापन


वोनाटसोस ने नकारात्मक में जवाब दिया, और कहा अब तक सब ठीक है। लेकिन जिस समय वे बात कर रहे थे, बायोजन के यूरोप से लौटे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से बाकी अधिकारियों व कर्मचारियों में वायरस फैलना शुरू हो चुका था। वे कुछ दिन पहले कंपनी की वार्षिक लीडरशिप बैठक में संक्रमण के शिकार बन चुके थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कई कर्मचारी बैठक के बाद घर पहुंचे तो स्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन अमेरिका के छह राज्यों में अपने परिवारों के बीच जाकर उन्होंने भी वायरस फैलाया। अमेरिका में बायोजन को बड़ा दोषी माना जा रहा है। ये सब ऐसे वर्ग के लोगों ने किया, जिन्हें समझदार समझा जाता है। इसे लापरवाही कहा जा रहा है।

कई राज्यों के पहले मामले इसी कंपनी के

  • मैसोच्यूसेट्स में बायोजन के 99 सदस्यों में संक्रमण मिला। उनसे अन्य पर फैलने का आकलन अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह संख्या सैकड़ों से हजारों में हो सकती है।
  • इंडियाना में पहले दो संक्रमित इसी कंपनी के थे, जिनके जरिए राज्य के दूसरे लोग चपेट में आए।
  • टेनेसी में एक और नॉर्थ कैरोलाइना के शुरुआती छह केस इसी कंपनी के सदस्यों के थे।

निजता का बहाना लेकर संक्रमित शीर्ष अधिकारियों के नाम छिपाए

बायोजन के कुछ वाइस प्रेसिडेंटों ने संक्रमण की जद में आ चुके यूरोप में फरवरी में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वे लौटे तो बाकी अधिकारियों को संक्रमित किया। हालांकि कंपनी ने इनके नाम, निजता का बहाना बनाकर कभी जारी नहीं किए। जांच भी करवाई गई या नहीं, पता नहीं।

यहां तक की बोस्टन में हुई बैठक का बचाव यह कहते हुए किया जा रहा है कि उस समय वास्तविक हालात की जानकारी किसी को नहीं थी। हालांकि उस समय कई कंपनियां अपने आयोजन रद्द कर चुकी थीं। 1978 में बनी इस कंपनी को अल्जाइमर के क्षेत्र में दवाएं बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी के राजस्व ने 14004 हजार करोड़ डॉलर का नया रिकॉर्ड बनाया।

जानिए...कैसे फैलाया संक्रमण

  • 26 व 27 फरवरी को बोस्टन में बायोजन कंपनी की बैठक में जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड सहित कई यूरोपीय देशों के अधिकारी शामिल हुए।
  • बैठक की पहली रात मैरियट लॉन्ग वार्फ होटल में कॉकटेल डिनर हुआ वर्षो बाद मिले अधिकारियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए, गाल चूमे।
  • दो दिन बाद यही अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों में अपने ऑफिस और उत्पादन इकाइयों में लौटे। मेडिसिन विभाग प्रमुख पीटर बर्थगेथॉन जैसे अधिकारी घर लौटे।
  • कई अधिकारियों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टियां कीं, ग्रीस में पार्टियां रद्द हो गई थीं, लेकिन अमेरिका में ही कुछ ने ग्रीक पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार पर्व मनाए।
  • सात दिन के अंदर बायोजन के कुछ सदस्य बीमार हुए। 37 साल की बायोसाइंटिस्ट जी ली को सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द हुआ। वे बोस्टन पार्टी में नहीं थीं, उनके बॉस वहां गए थे।
  • 2 अप्रैल को कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ईमेल भेजे कि जो लोग बोस्टन की बैठक में शामिल थे, वे बीमार होनेने पर चिकित्सा जांच करवाएं। पर कई दूसरे अधिकारी बैठकें कर रहे थे।
  • दो कार्यकारी अधिकारियों में वायरस की पुष्टि हुई, उसी दिन मैसाच्यूसेट्स में बायोजन के 50 कर्मचारी संदिग्ध संक्रमित पाए गए। इसके बाद अगले कुछ दिन अलग अलग जगहों से स्टाफ और उनसे संक्रमण संक्रमण का दायरा बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed